Parliament Monsoon Session 2025: संसद के मानसून सत्र 2025 से पहले केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने बुलाई सर्वदलीय बैठक। केंद्र सरकार मनिपुर GST संशोधन बिल, जन विश्वास बिल, भारतीय बंदरगाह विधेयक समेत कई विधेयकों को करेगी पेश। 

Parliament Monsoon Session 2025: संसद का मानसून सत्र तीन दिन बाद शुरू होने जा रहा है। सत्र के पहले पारंपरिक सर्वदलीय बैठक बुलाया गया है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने संसद के आगामी मानसून सत्र (Monsoon Session 2025) से पहले दोनों सदनों के राजनीतिक दलों के फ्लोर लीडर्स के साथ बैठक बुलाई है। यह बैठक संसद भवन एनेक्सी (Parliament House Annexe) के मेन कमेटी रूम में होगी।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भुपेश बघेल के बेटे को ED ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है वजह?

21 जुलाई से शुरू होगा सत्र, 12 से 17 अगस्त तक रहेगा अवकाश

सरकार ने पहले ही मानसून सत्र की तारीखें घोषित कर दी हैं। यह सत्र 21 जुलाई से शुरू होकर 21 अगस्त तक चलेगा। हालांकि, 12 अगस्त से 17 अगस्त तक सदन की कार्यवाही स्थगित रहेगी। यह जानकारी संसदीय बुलेटिन में दी गई है।

यह भी पढ़ें: कौन हैं चैतन्य बघेल, कितने पढ़े-लिखे? जानिए क्या करते हैं भूपेश बघेल के बेटे

मानसून सत्र में सरकार पेश करेगी कई प्रमुख बिल

इस बार के मानसून सत्र में सरकार कई अहम विधेयकों को पेश और पारित करने की तैयारी में है। हंगामेदार होने वाली मानसून सत्र में सरकार इन विधेयकों पर चर्चा कर पास कराने की कोशिश करेगी।

  1. मणिपुर वस्तु एवं सेवा कर संशोधन विधेयक, 2025 (Manipur Goods and Services Tax Amendment Bill 2025)
  2. कराधान कानून संशोधन विधेयक, 2025 (Taxation Laws Amendment Bill 2025)
  3. जन विश्वास विधेयक, 2025 (Jan Vishwas Amendment of Provisions Bill 2025)
  4. भारतीय प्रबंधन संस्थान संशोधन विधेयक, 2025 (Indian Institutes of Management Amendment Bill 2025)
  5. जिओहेरिटेज साइट्स और जिओ-रिलिक्स संरक्षण विधेयक, 2025 (Geoheritage Sites and Geo-relics Bill 2025)
  6. खनिज विकास एवं विनियमन संशोधन विधेयक, 2025 (Mines and Minerals Amendment Bill 2025)
  7. राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक, 2025 (National Sports Governance Bill 2025)
  8. राष्ट्रीय एंटी-डोपिंग संशोधन विधेयक, 2025 (National Anti-Doping Amendment Bill 2025)

निचले सदन में पारित हो सकते हैं ये बिल

मानसून सत्र में लोकसभा में कई बिल भी पारित किए जाने के लिए लिस्टेड है। सरकार इन बिलों को लोकसभा में पास कराना चाहेगी।

  1. गोवा में अनुसूचित जनजातियों के विधानसभा क्षेत्रों के पुन: समायोजन संबंधी विधेयक, 2024
  2. मर्चेंट शिपिंग बिल, 2024 (Merchant Shipping Bill 2024)
  3. भारतीय बंदरगाह विधेयक, 2025 (Indian Ports Bill 2025)
  4. आयकर विधेयक, 2025 (Income Tax Bill 2025)

सरकार ने विपक्ष से सहयोग की अपील

पत्रकारों से बात करते हुए किरन रिजिजू ने कहा कि संसद शुरू होने वाली है। कोई भी मुद्दा हो, हम सुनेंगे। मैंने खड़गे जी और राहुल जी से अच्छी बातचीत की है। मैं विपक्षी नेताओं से नियमित संवाद करता हूं। मेरी जिम्मेदारी है कि सबके साथ तालमेल बनाकर चलूं। लेकिन कोई भी मुद्दा हो, उसका समाधान चर्चा से होगा, हंगामे से कुछ नहीं मिलेगा।