सार

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए दर्दनाक आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई। प्रशासन ने मृतकों के नाम जारी किए हैं और हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध कराए हैं।

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत की खबर है। घटना के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इस हमले के बाद जो तस्वीरें सामने आई हैं जो बेहद दर्दनाक हैं। आतंकियों ने लोगों पर बेहद बेरहमी से हमला किया। इस हमले में अब तक 20 से ज्यादा लोगों के घायल होने की भी खबर है।

प्रशासन ने जारी किए मृतकों के नाम 

प्रशासन ने सभी मृतकों के नाम जारी कर दिए हैं। इनमें भारत के कई राज्यों से आए पर्यटक, नेपाल का एक नागरिक और पहलगाम का एक स्थानीय निवासी शामिल हैं। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया मंगलवार रात श्रीनगर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में की गई। अधिकारियों और अस्पताल के कर्मचारियों ने पूरी रात बिना रुके यह सुनिश्चित किया कि प्रक्रिया सावधानी से पूरी की जाए। बुधवार को सभी मृतकों के शवों को उनके संबंधित गृह राज्यों में भेजा जा रहा है।

 

 

हमले में मारे गए लोग देश के अलग-अलग राज्यों से थे जिनमें महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, केरल, गुजरात, कर्नाटक, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश के लोग शामिल हैं।

पर्यटकों और उनके परिवार के लिए नंबर जारी

पर्यटकों और उनके परिवारों की मदद के लिए अनंतनाग पुलिस ने पुलिस कंट्रोल रूम में एक सहायता केंद्र स्थापित किया है। प्रशासन ने दो संपर्क नंबर जारी किए हैं 9596777669 और 01932-225870 इसके साथ ही व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9419051940 भी उपलब्ध है।

इसके अलावा श्रीनगर में एक इमरजेंसी कंट्रोल रूम भी सक्रिय कर दिया गया है, जहां 0194-2457543 और 0194-2483651 पर संपर्क किया जा सकता है। साथ ही, श्रीनगर के अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ADC) आदिल फरीद का संपर्क नंबर भी शेयर किया गया है।