सार

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 139 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। पद्म विभूषण 7, पद्म भूषण 19 और पद्म श्री 113 लोगों को मिलेगा। शारदा सिन्हा और ओसामू सुजुकी को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।

Padma Awards 2025: 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म सम्मानों का ऐलान किया गया है। 139 लोगों को इस बार पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाना है। इसमें 7 विशिष्ट लोगों को पद्म विभूषण और 19 लोगों को पद्म भूषण सम्मान दिया जाएगा। जबकि 113 लोगों को उनके विशिष्ट योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। पद्मविभूषण पाने वालों में मशहूर भोजपुरी गायिका स्वर्गीय शारदा सिन्हा, जाने माने बिजनेसमैन जापान के आसामू सुजुकी शामिल हैं। दोनों को मरणोपरांत यह सम्मान मिलेगा। जबकि पद्म भूषण की लिस्ट में पत्रकार ए सूर्य प्रकाश, राम बहादुर राय, गजल गायक पंकज उधास, हॉकी के पूर्व कप्तान पीआर श्रीजेश, सांध्वी ऋतंभरा, पूर्व उपमुख्यमंत्री बिहार सुशील कुमार मोदी, शेखर कपूर आदि शामिल हैं।

देखें किसे मिला पद्म विभूषण...

  • तेलंगाना के डॉ.डी नागेश्वर रेड्डी को मेडिकल फील्ड में
  • चंडीगढ़ के रिटायर्ड जस्टिस जगदीश सिंह केहर को पब्लिक अफेयर्स में
  • गुजरात की कुमुदिनी रजनीकांत लखिया को कला के क्षेत्र में
  • कर्नाटक के लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम को कला के क्षेत्र में
  • केरल के एमटी वासुदेवन नायर को मरणोपरांत साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में
  • जापान के ओसामू सुजुकी को ट्रेड और इंडस्ट्री के क्षेत्र में मरणोपरांत
  • बिहार की शारदा सिन्हा को कला के क्षेत्र में मरणोपरांत

पद्म भूषण पाने वालों की लिस्ट

नाम     किस क्षेत्र में मिला        राज्य

  • ए सूर्य प्रकाश साहित्य और शिक्षा कर्नाटक
  • अनंत नाग आर्ट कर्नाटक
  • बिबेक देबराय (मरणोपरांत) साहित्य और शिक्षा दिल्ली
  • जतिन गोस्वामी आर्ट असम
  • जोस चाको परिअप्पुरम मेडिसीन केरल
  • कैलाश नाथ दीक्षित आर्कियोलॉजी दिल्ली
  • मनोहर जोशी(मरणोपरांत) पब्लिक अफेसर्य महाराष्ट्र
  • नल्ली कुप्पुस्वामी चेट्टी ट्रेड एंड इंडस्ट्री तमिलनाडु
  • नंदमुरी बालकृष्ण कला आंध्र प्रदेश
  • पीआर श्रीजेश खेल केरल
  • पंकज पटेल ट्रेड एंड इंडस्ट्री गुजरात
  • पंकज उधास (मरणोपरांत) कला महाराष्ट्र
  • रामबहादुर राय साहित्य शिक्षा यूपी
  • साध्वी ऋतंभरा समाजिक कार्य यूपी
  • एस अजीत कुमार कला तमिलनाडु
  • शेखर कपूर कला महाराष्ट्र
  • शोभना चंद्रकुमार कला तमिलनाडु
  • सुशील कुमार मोदी पब्लिक अफेयर्स बिहार
  • विनोद धाम साइंस एंड इंजीनियरिंग यूएसए

देखें पूरी लिस्ट…

यह भी पढ़ें:

पद्मश्री: देश के इन गुमनाम नायकों को मिलेगा सम्मान, देखें पूरी लिस्ट