NCW notice to Udit Raj: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में कथित रूप से अपमानजनक कमेंट करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने राष्ट्रपति मुर्मू पर किए गए कमेंट को लेकर पूर्व सांसद उदित राज को नोटिस भेजा है। उधर, कांग्रेस के पूर्व सांसद उदित राज के बयान पर बीजेपी ने माफी की मांग की है। बीजेपी ने कहा कि पूर्व सांसद ने भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति का अपमान किया है, उनको बिना देर किए माफी मांगनी चाहिए।

राष्ट्रपति मुर्मू ने क्या कहा था?

गुजरात में एक कार्यक्रम को संबोधित करने बीते दिनों राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गई थीं। कार्यक्रम के दौरान मुर्मू ने कहा था कि गुजरात, देश का 76 प्रतिशत नमक का उत्पादन करता है। यह कहा जा सकता है कि देश के सभी लोग गुजरात का नमक खाते हैं। राष्ट्रपति के ट्विटर हैंडल ने उनके भाषण को साझा किया है।  

Scroll to load tweet…

 

राष्ट्रपति के बयान पर उदित राज भड़के...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बयान पर कांग्रेस के पूर्व सांसद उदित राज ने आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि गुजरात के नमक वाला बयान चमचागिरी की हद है। उदित राज ने इस बयान पर आपत्ति जताई थी।

महिला आयोग ने लिया संज्ञान

उदित राज द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बयान पर की गई टिप्पणी को राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। महिला आयोग ने इस टिप्पणी को अपमानजनक बताया है। आयोग ने उदित राज को नोटिस भेजा है। 

Scroll to load tweet…

 

बीजेपी भी कूदी, कांग्रेस से माफी मांगने को कहा

उदित राज का राष्ट्रपति पर टिप्पणी तूल पकड़ता जा रहा है। उदित राज के कमेंट पर राजनीतिक दल भी कूद पड़े हैं। बीजेपी ने उदितराज के बयान पर कांग्रेस को घेरते हुए माफी मांगने को कहा है। भाजपा ने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू दलित समुदाय से हैं। एक आदिवासी समाज की महिला का उच्च पद पर पहुंचना कांग्रेस को अच्छा नहीं लग रहा है। कांग्रेस ने आदिवासी व दलित समाज का अपमान किया है। कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए। बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने उदित राज की टिप्पणी को अश्लील, दु:खद और चिंताजनक बताया है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि कांग्रेस ने राष्ट्रपति पर इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया है। अधीर रंजन चौधरी ने भी बेहद आपत्तिजनक कमेंट किया था।

कौन हैं उदित राज?

उदित राज, पूर्व नौकरशाह हैं। वह लोकसभा चुनाव 2019 के पहले बीजेपी के सांसद थे। लेकिन टिकट कटने के बाद उन्होंने 2019 में कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी। दलित समाज से आने वाले उदित राज, ने राजनीति में आने के पहले ही बौद्ध धर्म स्वीकार कर लिया था।

यह भी पढ़ें: 

कुल्लू अंतरराष्ट्रीय दशहरा महोत्सव में पीएम मोदी ने कहा-दुनिया हमारे भारतीय समाज व जीवन को देखने को लालायित

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: प्रधानमंत्री का कुल्लू में हुआ जोरदार स्वागत