Fri, 11 Jul, 2025 IST
hindi
MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaMarathimynation
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
Download App
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • National News
  • अमेरिका से 31 MQ-9B सी गार्डियन ड्रोन खरीदेगा भारत, चीन से लेकर पाकिस्तान तक की बढ़ेगी परेशानी, जानें इसकी खास बातें

अमेरिका से 31 MQ-9B सी गार्डियन ड्रोन खरीदेगा भारत, चीन से लेकर पाकिस्तान तक की बढ़ेगी परेशानी, जानें इसकी खास बातें

पीएम नरेंद्र मोदी 21-24 जून को अमेरिका की यात्रा करने वाले हैं। इससे पहले अमेरिका और भारत के बीच बड़े डिफेंस डील फाइनल हो रहे हैं। रक्षा मंत्रालय ने US से 31 MQ-9B सी गार्डियन ड्रोन खरीदने पर मुहर लगा दी है।  

2 Min read
Vivek Kumar
Published : Jun 16 2023, 07:27 AM IST | Updated : Jun 16 2023, 07:33 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Image Credit : ga-asi.com

सौदे की घोषणा नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से बातचीत के बाद कर सकते हैं। MQ-9B सी गार्डियन ड्रोन हथियारों से लैस होंगे। लंबे वक्त तक निगरानी रखने और जरूरत पड़ने पर हमला करने की क्षमता रखने वाले इस ड्रोन से भारत की सैन्य शक्ति बढ़ेगी। दूसरी ओर चीन और पाकिस्तान की परेशानी में इजाफा होगा। इस ड्रोन की मदद से सीमा की निगरानी और मजबूत होगी।

25
Image Credit : ga-asi.com

31 सी गार्डियन ड्रोन खरीदने के लिए भारत को 3 बिलियन डॉलर (करीब 24,627 करोड़ रुपए) खर्च करने होंगे। वर्तमान में भारतीय नौसेना नवंबर 2020 में अमेरिका से लीज पर लिए गए दो MQ-9B ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है। इसमें कोई हथियार नहीं लगे हैं। इसका इस्तेमाल समुद्री इलाके की निगरानी के लिए होता है।

35
Image Credit : ga-asi.com

MQ-9B ड्रोन से चीन और पाकिस्तान से लगी सीमा की निगरानी में मदद मिलेगी। इसके साथ ही हिंद महासागर की भी निगरानी बढ़ेगी। MQ-9B ड्रोन MQ-9 रीपर का वैरिएंट है। इसी ड्रोन की मदद से अमेरिका ने अलकायदा नेता अयमान अल-जवाहिरी को मारा था। MQ-9B ड्रोन 5,670 किलोग्राम वजन लेकर उड़ सकता है। यह अपने साथ 2721 किलोग्राम इंधन ले जा सकता है। यह ड्रोन 40 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर सकता है।

45
Image Credit : ga-asi.com

MQ-9B को लगातार 40 घंटे तक उड़ाया जा सकता है। इसमें बेहद शक्तिशाली कैमरे लगे हैं। दिन हो या रात यह हर वक्त वीडियो भेजता रहता है। इसकी अधिकतम रफ्तार 388 किलोमीटर प्रतिघंटा है। MQ-9B ड्रोन कई तरह के ऑपरेशन में काम आता है। इसकी मदद से जमीन और समुद्री इलाके की निगरानी की जा सकती है। यह पानी में छिपी पनडुब्बी का भी शिकार कर सकता है। इसके साथ ही इसके मदद से समुद्र की सतह पर मौजूद जहाजों पर भी हमला किया जा सकता है।

55
Image Credit : ga-asi.com

MQ-9B ड्रोन जमीन पर मौजूद टारगेट पर अटैक करने के काम भी आता है। इसके साथ ही इसे इलेक्ट्रॉनिक युद्ध में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। MQ-9B सी गार्जियन में ऑटोमैटिक टेक-ऑफ और लैंडिंग की सुविधा है। इसके चलते इसका इस्तेमाल सुविधाजनक है।

Vivek Kumar
Vivek Kumar
विवेक कुमार। डिजिटल मीडिया में 12 साल का अनुभव। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं। नेशनल, वर्ल्ड, ट्रेन्डिंग टॉपिक, एक्सप्लेनर, डिफेंस, पॉलिटिक्स जैसे टॉपिक में इनका इंट्रेस्ट है। इन्होंने एमएससी किया हुआ है। मूलतः ये बिहार के रहने वाले हैं।
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved