सार

Myanmar Earthquake: ऑपरेशन ब्रह्म के तहत भारतीय नौसेना के INS सतपुड़ा और INS सावित्री म्यांमार के यांगून पोर्ट पर पहुंचे, 40 टन मानवीय सहायता लेकर। भूकंप से तबाह म्यांमार में भारत ने फिर निभाई ‘First Responder’ की भूमिका।

 

Myanmar Earthquake: म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत ने तुरंत राहत और बचाव कार्य के लिए ऑपरेशन ब्रह्म (Operation Brahma) शुरू किया है। इस अभियान के तहत भारतीय नौसेना के INS सतपुड़ा (INS Satpura) और INS सावित्री (INS Savitri) म्यांमार के यांगून पोर्ट (Yangon Port) पर पहुंचे हैं, जो 40 टन मानवीय सहायता सामग्री लेकर गए हैं।

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने दी जानकारी

विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने एक्स (X) पर पोस्ट कर बताया: ऑपरेशन ब्रह्म के तहत भारतीय नौसेना के जहाज INS सतपुड़ा और INS सावित्री 40 टन मानवीय सहायता लेकर यांगून के लिए रवाना हुए हैं।

ऑपरेशन ब्रह्म का क्या है महत्व?

विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल (Randhir Jaiswal) ने बताया कि इस ऑपरेशन का नाम ‘ब्रह्म’ (Brahma) इसलिए रखा गया क्योंकि यह निर्माण और पुनर्निर्माण का प्रतीक है। उन्होंने कहा: जब म्यांमार सरकार और वहां की जनता को इस आपदा के बाद फिर से खड़ा होने में मदद कर रहे हैं, तो ‘ब्रह्म’ नाम का विशेष महत्व है।

राहत सामग्री और बचाव दल की तैनाती

  • पहली राहत फ्लाइट: 15 टन राहत सामग्री लेकर सुबह 3 बजे हिंडन एयरबेस (Hindon Airbase) से रवाना हुई और सुबह 8 बजे यांगून पहुंची।
  • NDRF की तैनाती: 80 विशेषज्ञ बचाव कर्मियों की NDRF (National Disaster Response Force) टीम भेजी गई।
  • अतिरिक्त सहायता: कोलकाता में रिजर्व टीम तैयार रखी गई है जिसे जरूरत पड़ने पर भेजा जाएगा।

भारत फिर बना ‘First Responder’

MEA प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने कहा कि भारत हमेशा 'फर्स्ट रिस्पॉन्डर' (First Responder) की भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा: जब चक्रवात यागी (Cyclone Yagi) म्यांमार में आया था, तब भी भारत ने राहत अभियान चलाया था।

म्यांमार में भूकंप से भारी तबाही

  • राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology) के अनुसार, म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप (Myanmar Earthquake) ने भारी तबाही मचाई है।
  • 694 मौतें, 1670 घायल, म्यांमार की सैन्य सरकार ने दी जानकारी।
  • US Geological Survey का अनुमान: मृतकों की संख्या 10,000 पार कर सकती है।
  • थाईलैंड (Thailand) में भी असर: बैंकॉक (Bangkok) में एक निर्माणाधीन इमारत गिरी, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा फंसे।

थाईलैंड के राजा ने जताया दुख

थाईलैंड के राजा महा वजिरालोंगकोर्न (Maha Vajiralongkorn) ने भूकंप पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। CNN की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि सभी घायलों का इलाज ‘Royal Patronage’ के तहत किया जाएगा।