MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • National News
  • आदियोगी की शरण में मुख्तार अब्बास नकवी: ईशा केंद्र में परिवार के साथ ध्यान लगाया, पूजा अर्चना के बाद बोले-आध्यात्म के सभी मार्ग की यहां होती प्राप्ति

आदियोगी की शरण में मुख्तार अब्बास नकवी: ईशा केंद्र में परिवार के साथ ध्यान लगाया, पूजा अर्चना के बाद बोले-आध्यात्म के सभी मार्ग की यहां होती प्राप्ति

Mukhtar Abbas Naqvi visited Isha Yoga Centre: बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को ईशा योग सेंटर कोयम्बटूर का दौरा किया। परिवार के साथ पहुंचे मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि यहां पहुंचने के बाद आध्यात्मिक अनुभव हुआ।

 

Dheerendra Gopal | Published : Apr 17 2023, 04:46 PM
1 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

मुख्तार अब्बास नकवी ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध ईशा फाउंडेशन, जिसे महान आध्यात्मिक लीडर जग्गी वासुदेव ने स्थापित किया है, का भ्रमण किया। तमिलनाडु के बाहरी इलाके वेल्लियांगिरी पहाड़ों की तलहटी में स्थापित इस केंद्र में पहुंचकर विभिन्न आध्यात्मिक गतिविधियों में भी हिस्सा लिया।

26
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

मुख्तार अब्बास नकवी अपने परिवार के साथ ईशा योग केंद्र पहुंचे थे। यहां उन्होंने आदियोगी की प्रतिमा के पास पूजा-अर्चना किया।

36
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

अल्पसंख्यक मामलों के पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कोयम्बटूर में ईशा योग केंद्र में ध्यान भी किया। आदियोगी की पूजा-अर्चना की। 

46
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

नकवी जी ने लिखा कि तमिलनाडु के कोयम्बटूर के बाहरी इलाके में वेल्लियांगिरी पहाड़ों की तलहटी में, परिवार के सदस्यों के साथ विभिन्न आध्यात्मिक गतिविधियों में भाग लेकर असीम सुख की प्राप्ति हुई।

56
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

पूर्व मंत्री ने कहा कि भव्य आदियोगी प्रतिमा, ध्यानलिंग, सूर्यकुंड ईशा फाउंडेशन के प्रमुख आकर्षण हैं। यह योग के सभी चार प्रमुख और प्रभावी मार्ग - ज्ञान (ज्ञान), कर्म (क्रिया), क्रिया (ऊर्जा) और भक्ति (भक्ति) प्रदान करते हैं।

66
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

नकवी ने परिवार के साथ आध्यात्मिक गतिविधियों के फोटोज ट्वीटर पर साझा भी किए हैं।

Dheerendra Gopal
About the Author
Dheerendra Gopal
धीरेंद्र गोपाल 2007 से पत्रकारिता कर रहे हैं। अमर उजाला से शुरू करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स और राजस्थान पत्रिका में रिपोर्टिंग हेड व ब्यूरोचीफ सहित विभिन्न पदों पर रहे। राजनीतिक रिपोर्टिंग, क्राइम व एजुकेशन बीट के अलावा स्पेशल कैंपेन, ग्राउंड रिपोर्टिंग व पॉलिटिकल इंटरव्यू का अनुभव व विशेष रूचि है। डिजिटल मीडिया, प्रिंट और टीवी तीनों फार्मेट में काम करने का डेढ़ दशक का अनुभव। एशियानेट में वर्तमान में EOD देखते हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories