Muharram Holiday 2025: भारत में इस्लामी नववर्ष की शुरुआत मुहर्रम से होती है जो मुस्लिम समुदाय के लिए बेहद अहम महीना होता है। इस साल मुहर्रम 6 या 7 जुलाई 2025 को हो सकता है, जो चांद दिखने पर तय होगा।
Public Holiday: भारत में इस्लामी नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक माने जाने वाला मुहर्रम मुस्लिम समुदाय के लिए बेहद अहम महीना होता है। मुहर्रम इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना है। मुहर्रम की दसवीं तारीख को पैगंबर ते नवासे और उनके खानदान के लोग शहीद हुए थे। मुहर्रम के महाने में मुसलमान हुसैन की शहादत का शोक मनाते हैं। इस साल मुहर्रम की तारीख 6 या 7 जुलाई 2025 को पड़ सकती है, जो चांद के दिखाई देने पर तय होगी।
स्कूल,कॉलेज रहेंगे बंद
अगर 5 जुलाई की रात चांद नजर आता है, तो मुहर्रम 6 जुलाई को मनाया जाएगा, अन्यथा यह 7 जुलाई को मनाया जाएगा। इस मौके पर देशभर में बैंक, स्कूल, सरकारी दफ्तर सब बंद रहने की संभावना है। मुहर्रम के दिन देश के कई राज्यों में सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज, बैंक, पोस्ट ऑफिस और सरकारी दफ्तर बंद रहते हैं। यह एक सार्वजनिक अवकाश होता है, इसलिए अधिकतर जगहों पर कामकाज नहीं होता।
यह भी पढ़ें: Indian Railways: आपका टिकट कंफर्म हुआ या नहीं, अब 8 घंटे पहले चल जाएगा पता
क्यों मनाया जाता है मुहर्रम?
मुहर्रम को इस्लाम के चार पवित्र महीनों में से एक माना जाता है। इसका 10वां दिन आशूरा बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन पैगंबर मोहम्मद के नवासे इमाम हुसैन और उनके साथियों की कर्बला में दी गई शहादत को याद किया जाता है। यह दिन बलिदान, सच्चाई और इंसाफ की लड़ाई का प्रतीक माना जाता है। लोग इस दिन मातम करते हैं, ताजिए निकालते हैं और इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद करते हैं।