नई दिल्ली। देश में मंकीपॉक्स (Monkeypox) के मामलों में कमी नहीं देखने को मिल रही है। शनिवार को दिल्ली में एक और मंकीपॉक्स संक्रमित (Monkeypox positive report) मिला है। 22 वर्षीय अफ्रीकी महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह महिला एक महीना पहले ही नाइजीरिया गई थी। दिल्ली में मंकीपॉक्स का यह पांचवां केस है जबकि देश में यह संख्या बढ़कर दस हो चुकी है। महिला को आईसोलेशन वार्ड वाले मंकीपॉक्स डेडीकेटेड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महिला को दो दिन पहले ही कराया गया था भर्ती
अफ्रीकी मूल की इस महिला को दो दिन पहले ही एलएनजेपी अस्पतााल में भर्ती कराया गया था। लक्षण सामने आने के बाद इनके जांच रिपोर्ट का इंतजार था। शुक्रवार की देर रात के बाद रिपोर्ट आने पर पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। राजधानी में संक्रमित मरीजों में दूसरी महिला हैं जो संक्रमित हुई हैं। दो महिलाओं सहित चार लोगों को मंकीपॉक्स के साथ एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
दिल्ली में मंकीपॉक्स (monkeypox) संक्रमितों की संख्या 5 हो गई है। शनिवार को मिली अफ्रीकी महिला के पहले एक नाइजीरियाई महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके साथ ही देशभर में मंकीपॉक्स (Monkeypox cases) के मरीजों की संख्या 10 हो गई है। भारत में मंकीपॉक्स के एक मरीज की मौत हुई है। वह केरल का रहने वाला था और यूएई से लौटा था।
बढ़ रही मंकीपॉक्स संक्रमितों की संख्या
देश में मंकीपॉक्स के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसके चलते केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बीमारी से बचने के लिए क्या करें और क्या न करें की लिस्ट जारी की है। इसमें कहा गया है कि संक्रमित व्यक्ति के साथ देर तक संपर्क में रहने से या उसके साथ बार-बार संपर्क में आने से बीमारी लगने का खतरा होता है।
मंत्रालय ने संक्रमित व्यक्ति को दूसरों से अलग-थलग करने की सलाह दी है ताकि बीमारी न फैले। इसके साथ ही हैंड सैनिटाइटर का इस्तेमाल करने, साबुन और पानी से हाथ धोने, किसी मरीज के करीब होने पर मास्क और हाथों को डिस्पोजेबल दस्ताने से ढंकने और कीटाणुनाशक का उपयोग करने की सलाह दी गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार मंकीपॉक्स एक वायरल जूनोसिस (जानवरों से मनुष्यों में फैलने वाला वायरस) है। इसके लक्षण चेचक के रोगियों में देखे गए लक्षणों के समान हैं।
मंकीपॉक्स से केरल में पहली मौत
केरल में मंकीपॉक्स से एक युवक की मौत हो गई है। 22 वर्षीय युवक हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात से वापस लौटा था। कुछ दिनों पहले ही उस युवक की मौत हो गई थी। युवक की मंकीपॉक्स के लिए रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। युवक की मौत के बाद राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। मृतक के संपर्क में आए सभी लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जार्ज ने हाईलेवल मीटिंग करके आवश्यक एसओपी का निर्देश देते हुए कहा कि मृतक युवा था। किसी अन्य बीमारी या स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित नहीं था। इसलिए स्वास्थ्य विभाग उसकी मृत्यु के कारणों की जांच कर रहा।
यह भी पढ़ें:
Har Ghar Tiranga: तस्वीरों में देखिए कैसे बच्चों में रम गए मोदी, सबको अपने हाथों से दिया तिरंगा
राहुल की तरह अरविंद केजरीवाल भी अर्थशास्त्र के ज्ञान का ढोंग कर रहे और फेल हो रहे: राजीव चंद्रशेखर