• Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • National News
  • Rahul Gandhi's Net Worth: 20cr. की संपत्ति वाले राहुल गांधी के पास नहीं कार, 18 मामलों में हैं आरोपी

Rahul Gandhi's Net Worth: 20cr. की संपत्ति वाले राहुल गांधी के पास नहीं कार, 18 मामलों में हैं आरोपी

नई दिल्ली। केरल के वायनाड सीट से दूसरी बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया। इसके साथ ही उन्होंने शपथ पत्र देकर अपने बारे में जानकारी दी है। 

Vivek Kumar | Updated : Apr 04 2024, 10:17 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image
Image Credit : X- Congress

राहुल गांधी ने बताया है कि उन्हें वित्त वर्ष 2022-23 में 1 करोड़ 2 लाख 78 हजार 680 रुपए की आमदनी हुई। पिछले पांच साल में राहुल गांधी की कमाई घटी है। 2018-19 में उन्हें 1.20 करोड़, 2019-20 में 1.21 करोड़, 2020-21 में 1.29 करोड़ और 2021-22 में 1.31 करोड़ रुपए आमदनी हुई थी।

26
Asianet Image
Image Credit : X- Congress

राहुल गांधी ने बताया है कि उन्हें मोदी समाज की मानहानी मामले में दो साल जेल की सजा मिली है। राहुल ने इस सजा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। राहुल गांधी के खिलाफ 18 आपराधिक मामले लंबित हैं।

36
Asianet Image
Image Credit : X- Congress

शपथ पत्र में राहुल गांधी ने बताया है कि उनके पास 55 हजार रुपए नगद हैं। उनके पास 9 करोड़ 24 लाख 59 हजार 264 रुपए की चल संपत्ति है।

46
Asianet Image
Image Credit : X- Congress

राहुल गांधी के बैंक खातों में 26 लाख 25 हजार 157 रुपए हैं। उनके पास 4 लाख 20 हजार 850 रुपए का सोना और अन्य गहने हैं। उनके पास कोई कार नहीं है।

56
Asianet Image
Image Credit : X- Congress

राहुल गांधी के पास 2.10 करोड़ रुपए की खेती की जमीन है। उनके पास 9.04 करोड़ के दो ऑफिस हैं। राहुल के नाम कोई घर नहीं है। उनकी कुल अचल संपत्ति 11 करोड़ 15 लाख 2 हजार 598 रुपए है। राहुल पर 49.79 लाख रुपए की देनदारी है।

66
Asianet Image
Image Credit : X- Congress

पढ़ाई की बात करें तो राहुल गांधी ने 1995 में यूके के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से M.Phil की डिग्री ली थी।

Vivek Kumar
About the Author
Vivek Kumar
विवेक कुमार को 12 साल का डिजिटल मीडिया का अनुभव है। वह मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं। इन्होंने एमएससी तक की पढ़ाई की है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories