Lok Sabha Chunav 2024: छिटपुट हिंसा के बीच पहले चरण का मतदान संपन्न, बिहार में 46.32% वोटिंग
सार
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए मतदान संपन्न हो गया है। राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश में सुस्त गति से मतदान हुआ। वहीं, त्रिपुरा और मणिपुर जैसे राज्यों में अच्छा मतदान हुआ। देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शाम 5 बजे तक मतदान हुआ।
06:07 PM (IST) Apr 19
5 बजे तक बिहार में सिर्फ 46.32% मतदान
शाम 5 बजे तक अंडमान और निकोबार में 56.87%, अरुणाचल प्रदेश में 63.44%, असम में 70.77%, बिहार 46.32%, छत्तीसगढ़ 63.41%, जम्मू और कश्मीर में 65.08%, लक्षद्वीप में 59.02%,मध्य प्रदेश में 63.25%, महाराष्ट्र में 54.85%, मणिपुर में 67.66%, मेघालय में 69.91%, मिजोरम में 52.73%, नागालैंड में 55.79%, पुडुचेरी में 72.84%, राजस्थान में 50.27%, सिक्किम में 68.06%, तमिलनाडु में 62.02%, त्रिपुरा में 76.10%, उत्तर प्रदेश में 57.54%, उत्तराखंड में 53.56% और पश्चिम बंगाल में 77.57% मतदान हुआ।
05:52 PM (IST) Apr 19
अखिलेश यादव बोले-बीजेपी का पहला शो फ्लॉप हो गया
पहले चरण के चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "बीजेपी के पहले दिन का पहला शो ही फ्लॉप हो गया। पहले चरण की हवा और पश्चिम की हवा भारतीय जनता पार्टी का पूरे उत्तर प्रदेश में, देश में, सफाया करेगी। भाजपा की कहानी किसी को पसंद नहीं आ रही है, इसके डायलॉग किसी को पसंद नहीं आ रहे। खिड़की पर कोई टिकट लेने नहीं जा रहा है।
05:03 PM (IST) Apr 19
पहले चरण का मतदान संपन्न
हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच देश के 102 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है। 5 बजे के बाद भी जो लोग कतार में हैं उन्हें वोट देने दिया जा रहा है। मणिपुर में पोलिंग बूथ पर गोलीबारी में तीन लोगों के मारे जाने की खबर है। पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में पोलिंग बूथ पर पथराव हुआ है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में मतदान केंद्र पर दो गुटों के लोगों के बीच मारपीट हुई है।
04:34 PM (IST) Apr 19
अन्नामलाई का आरोप-DMK, AIADMK ने कोयंबटूर में खर्च किए 1,000 करोड़
तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष और कोयंबटूर सीट से उम्मीदवार के अन्नामलाई ने DMK और AIADMK पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि दोनों पार्टियों ने चुनाव के दौरान कोयंबटूर में 1,000 करोड़ रुपए खर्च किए।
अग्निमित्रा पॉल का आरोप कानून व्यवस्था नियंत्रित नहीं कर रही पुलिस
पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने आरोप लगाया है कि राज्य की पुलिस कानून व्यवस्था नियंत्रित नहीं कर रही है। शुक्रवार को मतदान के दौरान हुईं गड़बड़ियों को लेकर अग्निमित्रा ने कहा कि पुलिस बिगड़ती कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने की कोशिश नहीं कर रही है। कूचबिहार में निशीथ प्रमाणिक पर हमला किया गया। ममता बनर्जी की पुलिस निष्क्रिय है।
03:56 PM (IST) Apr 19
3 बजे तक पश्चिम बंगाल में 66.34% मतदान
3 बजे तक अंडमान और निकोबार में 45.48%, अरुणाचल प्रदेश में 55.05%, असम में 60.70%, बिहार 39.73%, छत्तीसगढ़ 58.14%, जम्मू और कश्मीर में 57.09%, लक्षद्वीप में 43.98%,मध्य प्रदेश में 53.40%, महाराष्ट्र में 44.12%, मणिपुर में 63.03%, मेघालय में 61.95%, मिजोरम में 49.14%, नागालैंड में 51.73%, पुडुचेरी में 58.86%, राजस्थान में 41.51%, सिक्किम में 52.72%, तमिलनाडु में 51.01%, त्रिपुरा में 68.35%, उत्तर प्रदेश में 47.44%, उत्तराखंड में 45.62% और पश्चिम बंगाल में 66.34% मतदान हुआ।
03:19 PM (IST) Apr 19
मणिपुर में अनियमितता के आरोप में हंगामा, 5 बूथों पर रोका गया मतदान
मणिपुर में अनियमितता के आरोप लागकर लोगों ने पोलिंग बूथों के बाहर हंगामा किया है। इसके चलते पूर्वी इंफाल में दो और पश्चिमी इंफाल में 3 मतदान केंद्रों पर मतदान रोका गया है।
02:41 PM (IST) Apr 19
कार्ति चिदंबरम ने किया मतदान
मौजूदा सांसद शिवगंगा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कार्ति पी. चिदंबरम ने मतदान किया है। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, "...दूसरी मशीन को पहले और पहली मशीन को बाद में रखा गया था। इसे ठीक किया जाना चाहिए। कुछ अन्य बूथों पर ऐसा हुआ है। हमने इसे बताया है। हम तमिलनाडु और शिवगंगा में जीतेंगे।"
01:48 PM (IST) Apr 19
1 बजे तक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
दोपहर 1 बजे तक अंडमान और निकोबार में 35.70%, अरुणाचल प्रदेश में 35.75%, असम में 45.12%, बिहार 32.41%, छत्तीसगढ़ 42.57%, जम्मू और कश्मीर में 43.11%, लक्षद्वीप में 29.91%,मध्य प्रदेश में 44.43%, महाराष्ट्र में 32.36%, मणिपुर में 46.92%, मेघालय में 48.91%, मिजोरम में 37.43%, नागालैंड में 39.66%, पुडुचेरी में 44.95%, राजस्थान में 33.73%, सिक्किम में 36.82%, तमिलनाडु में 39.51%, त्रिपुरा में 53.04%, उत्तर प्रदेश में 36.96%, उत्तराखंड में 37.33% और पश्चिम बंगाल में 50.96% मतदान हुआ।
12:34 PM (IST) Apr 19
मणिपुर में पोलिंग बूथ पर गोलीबारी, 3 की मौत
मणिपुर के मोइरांग विधानसभा क्षेत्र के थमनपोकपी में मतदान के दौरान पोलिंग बूथ पर गोलीबारी की गई है। इसके चलते तीन लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा इंफाल पूर्वी जिले की थोंगजू विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर भी हिंसा की खबर मिली है।
सुबह 11 बजे तक अंडमान और निकोबार में 21.82%, अरुणाचल प्रदेश में 18.26%, असम में 27.22%, बिहार 20.42%, छत्तीसगढ़ 28.12%, जम्मू और कश्मीर में 22.60%, लक्षद्वीप में 16.33%,मध्य प्रदेश में 30.46%, महाराष्ट्र में 19.17%, मणिपुर में 27.64%, मेघालय में 31.65%, मिजोरम में 26.23%, नागालैंड में 22.50%, पुडुचेरी में 27.63%, राजस्थान में 22.51%, सिक्किम में 21.20%, तमिलनाडु में 23.72%, त्रिपुरा में 33.28%, उत्तर प्रदेश में 25.20%, उत्तराखंड में 24.83% और पश्चिम बंगाल में 33.56% मतदान हुआ।
12:00 PM (IST) Apr 19
दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति ने दिया वोट
दुनिया की सबसे छोटे कद की महिला ज्योति आम्गे ने महाराष्ट्र के नागपुर में अपने परिवार के साथ मतदान किया। उन्होंने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के पर्व में शामिल होने की अपील की।
लाइन में लगकर मेघालय के सीएम कोनराड के संगमा ने किया मतदान
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने मतदान किया है। वह सुबह 6.30 बजे मतदान केंद्र पहुंचे थे, लेकिन लोगों की लाइन लगी थी। वह लाइन में लग गए और अपनी बारी आने पर मतदान किया।
अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में हो रहा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान
अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में लोकसभा के पहले चरण के मतदान के साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं। अरुणाचल प्रदेश में 2 लोकसभा और 50 विधानसभा सीटों के लिए भी मतदान हो रहा है। वहीं, सिक्किम में एक लोकसभा सीट और 32 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री और जम्मू-कश्मीर के उधमपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र सिंह एक मतदान केंद्र पर पहुंचे। उनका मुकाबला कांग्रेस के चौधरी लाल सिंह से है।
10:08 AM (IST) Apr 19
सद्गुरु ने किया मतदान
सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने तमिलनाडु के कोयंबटूर के एक पोलिंग बूथ में जाकर मतदान किया। वोट डालने के बाद सद्गुरु मतदान केंद्र से बाहर आए और स्याही लगी उंगली दिखाई।
10:02 AM (IST) Apr 19
बाबा रामदेव ने किया मतदान
योग गुरु बाबा रामदेव ने हरिद्वार के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। उनके साथ पतंजलि आयुर्वेद के प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण भी मौजूद थे।
09:56 AM (IST) Apr 19
राजस्थान में दिख रहा मतदाताओं का उत्साह
राजस्थान में पहले चरण के वोटिंग के दौरान मतदाताओं का उत्साह दिख रहा है। राज्य की 25 सीटों में से 12 पर आज मतदान किया जा रहा है।
सुबह 9 बजे तक अंडमान और निकोबार में 8.64%, अरुणाचल प्रदेश में 5.98%, असम में 11.15%, बिहार 9.23%, छत्तीसगढ़ 12.02%, जम्मू और कश्मीर में 10.43%, लक्षद्वीप में 5.59%,मध्य प्रदेश में 15.00%, महाराष्ट्र में 6.98%, मणिपुर में 10.76%, मेघालय में 13.71%, मिजोरम में 10.84%, नागालैंड में 9.66%, पुडुचेरी में 8.78%, राजस्थान में 10.67%, सिक्किम में 7.92%, तमिलनाडु में 8.21%, त्रिपुरा में 15.21%, उत्तर प्रदेश में 12.66%, उत्तराखंड में 10.54% और पश्चिम बंगाल में 15.09% मतदान हुआ।