MEGA Remark Controversy: पीएम मोदी (Narendra Modi) के MEGA Remark पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने तंज कसते हुए कहा कि असली इक्वेशन Modani की है यानी Modi + Adani = Modani।

PM Modi का 'MEGA' Remark क्या है?

पीएम मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) से मुलाकात के बाद India-US Partnership को लेकर नया समीकरण दिया। उन्होंने कहा कि: MAGA - Make America Great Again (Trump की नीति), MIGA - Make India Great Again (PM Modi की नीति) और MEGA - India-US साझेदारी का नया नाम।

 

Scroll to load tweet…

 

PM मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा: प्रेसिडेंट ट्रंप (President Trump) अक्सर MAGA की बात करते हैं। भारत में, हम 'विकसित भारत (Viksit Bharat)' की ओर बढ़ रहे हैं जो अमेरिकी संदर्भ में MIGA है। और जब MAGA और MIGA साथ आते हैं, तो एक MEGA पार्टनरशिप बनती है!

 

Scroll to load tweet…

 

Jairam Ramesh का पलटवार – Modani Equation!

PM मोदी के इस बयान पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कटाक्ष करते हुए कहा कि असली गणित MEGA नहीं, बल्कि Modani है। उन्होंने X (पहले Twitter) पर लिखा: PM मोदी ने MEGA पर बात की, लेकिन असली Equation Modi + Adani = Modani है।

PM Modi का US दौरा और Mission-500

PM मोदी इस महीने अमेरिका दौरे पर पहुंचे। वह राष्ट्रपति ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद पहली बार उनसे दूसरे कार्यकाल में मिले हैं। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद India-US के व्यापार और निवेश को USD 500 Billion तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। दोनों देशों ने रक्षा, व्यापार और तकनीकी साझेदारी को मजबूत करने की पहल की है।

Modi vs Opposition – राजनीति में Equation की जंग

PM मोदी का MEGA Remark चर्चा में है लेकिन विपक्ष इसे Modani के रूप में पेश कर रहा है। इससे पहले भी विपक्ष Adani मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साधता रहा है।

यह भी पढ़ें:

भारत में US बनेगा Crude Oil और Gas का बड़ा सप्लायर, डील हुई पक्की