- Home
- National News
- 10 तस्वीरों में देखें चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद इसरो के मिशन कंट्रोल में कैसे मना जश्न
10 तस्वीरों में देखें चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद इसरो के मिशन कंट्रोल में कैसे मना जश्न
बेंगलुरु। चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग के साथ ही भारत का सपना पूरा हुआ। इसरो (ISRO) ने दूसरे प्रयास में चांद पर उतरने में सफलता पाई।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
बेंगलुरु स्थित इसरो के मिशन कंट्रोल रूम में चंद्रयान-तीन की लैंडिंग होते ही तालियां गूंज उठीं।
चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग करते ही इसरो के वैज्ञानिक खुशी से झूम उठे।
इसरो के वैज्ञानिकों ने तालियां बजाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
वैज्ञानिकों ने इस दौरान भारत का राष्ट्र ध्वज लहराया।
इसरो के चेयरमैन चेयरमैन डॉ. एस. सोमनाथ मंच पर थे तभी उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोन आ गया।
इसरो के मिशन कंट्रोल रूम में बने मंच पर मौजूद इन वैज्ञानिकों ने मिशन चंद्रयान-3 में अहम रोल निभाया है।
चंद्रयान तीन की सफल लैंडिंग होते ही मिशन कंट्रोल रूम में मौजूद सभी वैज्ञानिक अपनी सीट से उठ गए।
इसरो दूसरे प्रयास में चंद्रमा के सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफल हुआ है।
मिशन चंद्रयान-3 की सफलता के साथ ही भारत एक मात्र देश बन गया है जो चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े और इसरो के वैज्ञानिकों को सफलता के लिए बधाई दी।