ISIS India Chief Dead: दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में ISIS इंडिया ऑपरेशन्स के प्रमुख और SIMI के पूर्व नेता साकिब नाचन का ब्रेन हैमरेज से निधन। जानिए उनके आतंकी नेटवर्क, मुंबई ब्लास्ट केस और गिरफ्तारी की पूरी कहानी।
ISIS India Chief Dead: इस्लामिक स्टेट (ISIS) के भारत ऑपरेशन्स के प्रमुख और प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (SIMI) के पूर्व पदाधिकारी साकिब नाचन (Saquib Nachan) का शनिवार दोपहर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल (Safdarjung Hospital) में ब्रेन हैमरेज से निधन हो गया। वह 57 साल के थे।
तिहाड़ जेल में था न्यायिक हिरासत में
नाचन 2023 से तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में न्यायिक हिरासत में था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दिल्ली और महाराष्ट्र के पडघा क्षेत्र में फैले ISIS टेरर मॉड्यूल (ISIS Terror Module) के सिलसिले में उसे गिरफ्तार किया था। मंगलवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अस्पताल में चार दिन से चल रहा था इलाज
डॉक्टरों के मुताबिक, भर्ती के तुरंत बाद ब्रेन हैमरेज (Brain Haemorrhage) की पुष्टि हुई थी। चार दिन तक मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रहने के बाद शनिवार सुबह उसकी हालत और बिगड़ गई और दोपहर 12:10 बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मुंबई धमाकों में आया था नाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के पडघा कस्बे का रहने वाला सादिक अब्दुल हमीद नाचन (Sadiq Abdul Hameed Nachan) 1990 और 2000 के दशक की शुरुआत में SIMI का बड़ा नेता था। उसका नाम 2002 और 2003 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार धमाकों (Mumbai Serial Blasts) में सामने आया था, जिनमें मुंबई सेंट्रल, विले पार्ले और मुलुंड स्टेशन जैसे जगहों पर हुए बम धमाकों में कम से कम 13 लोगों की मौत और सैकड़ों घायल हुए थे।
2001 में SIMI पर लगाया गया था बैन
भारत सरकार ने SIMI को 2001 में देशविरोधी गतिविधियों के चलते बैन कर दिया था। साकिब नाचन तब से ही आतंकी गतिविधियों के लिए जांच एजेंसियों के रडार पर था।