06:05 PM (IST) Jun 21

International Yoga Day Live: वडनगर में योग दिवस - CM भूपेंद्र पटेल की उपस्थिति में गुजरात ने बनाया नया कीर्तिमान

पीएम मोदी के जन्मस्थान वडनगर में योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। गुजरात ने 2121 लोगों के साथ भुजंगासन कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। सीएम भूपेंद्र पटेल समेत कई गणमान्य लोग योग में शामिल हुए।

Read Full Story
10:46 AM (IST) Jun 21

International Yoga Day Live: Yoga Instructor Salary - योगा कोर्स करने के बाद कहां मिलती है नौकरी, सैलरी कितनी?

Yoga Career Scope in India: योग दिवस पर जानिए योग को करियर कैसे बनाएं और योगा ट्रेनर की सैलरी कितनी होती है। भारत और विदेशों में योग प्रोफेशनल्स की बढ़ती मांग और कोर्स सर्टिफिकेट्स की पूरी जानकारी यहां पाएं।

Read Full Story
10:01 AM (IST) Jun 21

International Yoga Day Live: Yoga Courses in India - अगर योग में है रुचि, तो इन यूनिवर्सिटीज से करें BA, MSc या डिप्लोमा कोर्स, जानिए पूरी डिटेल

Yoga Courses in India: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जानें योग में करियर बनाने के विकल्प। देश की कई यूनिवर्सिटीज योग से जुड़े डिग्री और डिप्लोमा कोर्स ऑफर करती हैं। जानें कोर्स डिटेल्स और कहां मिलेगा एडमिशन।

Read Full Story
09:24 AM (IST) Jun 21

International Yoga Day Live: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मथुरा में बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने किया योग

हेमा मालिनी ने कहा कि हर किसी को योग करना चाहिए। यह हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी है और शरीर को फिट रखने में मदद करता है। मैं नियमित रूप से योग करती हूं। घुटनों में थोड़ी समस्या है, जिससे कुछ आसन ठीक से नहीं कर पाती, लेकिन फिर भी योग जरूर करती हूं।

 

Scroll to load tweet…

 

09:20 AM (IST) Jun 21

International Yoga Day Live: साइंस और रिसर्च के साथ योग को आगे बढ़ा रहा भारत

पीएम मोदी ने कहा कि भारत योग को साइंस और रिसर्च के साथ आगे बढ़ा रहा है। एम्स दिल्ली ने योग पर अच्छा काम किया है। हम योग आधारित इलाज को बढ़ावा दे रहे हैं। 'हील इन इंडिया' मंत्र भी दुनियाभर में लोकप्रिय हो रहा है, जिसमें योग की अहम भूमिका है। योग के लिए एक कॉमन प्रोटोकॉल भी बनाया गया है।

09:16 AM (IST) Jun 21

International Yoga Day Live: स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लिया भाग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने योगाभ्यास में भाग लिया।

 

Scroll to load tweet…

 

 

06:50 AM (IST) Jun 21

International Yoga Day Live: विशाखापत्तनम में सीएम चंद्रबाबू नायडू ने किया पीएम मोदी का स्वागत, यहीं से करेंगे योग दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने विशाखापत्तनम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत और सम्मान किया। प्रधानमंत्री यहीं से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।

 

Scroll to load tweet…