MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • India vs Pakistan : जंग हुई तो हमारे सामने कितने घंटे टिकेगी पाकिस्तानी फौज?

India vs Pakistan : जंग हुई तो हमारे सामने कितने घंटे टिकेगी पाकिस्तानी फौज?

India vs Pakistan Power: टेक्नोलॉजी हो या हथियार या सेना-स्ट्रैटेजी, हर मोर्चे पर भारत, पाकिस्तान से काफी आगे है, बावजूद इसके समय-समय पर पड़ोसी मुल्क से बेतुके बयान सामने आते रहते हैं। आइए जानते हैं अगर जंग हो जाए तो पाक फौज कितनी देर टिक सकती है? 

2 Min read
Satyam Bhardwaj
Published : Apr 18 2025, 05:24 PM IST| Updated : Apr 18 2025, 08:24 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
भारत vs पाकिस्तान पावर
Image Credit : ChatGPT

भारत vs पाकिस्तान पावर

Global Firepower के अनुसार, 145 देशों के पावर इंडेक्स में भारतीय सेना चौथे नंबर पर है। उसकी रैंकिंग वैल्यू 0.1184 है, जबकि पाकिस्तानी सेना 12वें नंबर पर है। उसकी रैकिंग वैल्यू 0.2513 है।

25
भारत-पाकिस्तान डिफेंस बजट
Image Credit : ChatGPT

भारत-पाकिस्तान डिफेंस बजट

भारत का डिफेंस बजट 75,000,000,000 डॉलर है और दुनिया में इस मामले में चौथा नंबर है, जबकि पाकिस्तान का डिफेंस बजट 7,640,000,000 डॉलर है और उसकी रैंक 38वीं है।

Related Articles

Related image1
दुनिया की 10 सबसे ताकतवर सेनाएं, पाकिस्तान बाहर..शामिल हुआ ये मुस्लिम देश
Related image2
कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा, पाकिस्तान के 'जगुलर वेन' वाले बयान पर भारत का करारा जवाब
35
भारत-पाकिस्तान सेना की ताकत
Image Credit : freepik

भारत-पाकिस्तान सेना की ताकत

भारतीय सेना में 14.55 लाख एक्टिव जवान हैं, जबकि 11.55 लाख रिजर्व सैनिक हैं। इसके अलावा 25.27 लाख से ज्यादा अर्धसैनिक बल के जवान भी हैं। थल सेना के पास अर्जुन टैंक के अलावा ब्रह्मोस मिसाइल, T-90 भीम टैंक, पिनाका रॉकेट सिस्टम, होवित्जर जैसी इतने ताकतवर हथियारहैं, जो पलभर में दुश्मन के छक्के छुड़ा सकती हैं। हमारी सेना के पास 4500 टैंक और 538 लड़ाकू विमान हैं। जबकि पाकिस्ताननी सेना में 6.54 लाख एक्टिव सैनिक, 5.50 लाख रिजर्व सैनिक और 5 लाख पैरामिलिट्री फोर्स है। उसकके पास 3,742 टैंक, 50,523 बख्तरबंद गाड़ियां, 752 सेल्फ प्रोपेल्ड ऑर्टिलरी, 692 मोबाइल रॉकेट लॉन्चर हैं।

45
भारत और पाकिस्तानी एयरफोर्स की ताकत
Image Credit : freepik

भारत और पाकिस्तानी एयरफोर्स की ताकत

भारतीय वायुसेना (Indian Airforce) के पास 2,229 विमान, 600 लड़ाकू विमान, 831 स्पोर्ट्स एयरक्राफ्ट और 899 हेलीकॉप्टर हैं। भारतीय वायुसेना के प्रमुख लड़ाकू विमानों में राफेल, मिराज, मिग-29, Su-30 MKI हैं। इसके अलावा ब्रह्मोस, रुद्रम, अस्त्र, निर्भय और आकाश एयर डिफेंस सिस्टम हैं, जो दुश्मनों को टिकने नहीं देते हैं। वहीं, पाकिस्तान के पास 1,399 एयरक्राफ्ट और 328 फाइटर एयरक्राफ्ट है। पाकिस्तान के पास भी कई मिसाइलें हैं लेकिन भारत से कम ताकतवर।

55
भारत Vs पाकिस्तान नेवी
Image Credit : freepik

भारत Vs पाकिस्तान नेवी

नौसेना (Navy) की बात करें तो भारत में नौसैनिकों की कुल संख्या 1,42,251 है। भारत के पास 150 युद्धपोत और कई परमाणु पनडुब्बियां हैं। INS विक्रमादित्य और INS विक्रांत जैसे विमान वाहक पोत देखकर ही दुश्मन कांपते हैं। वहीं, पाकिस्तान के पास 114 नौसेना के जहाज, 8 पनडुब्बियां और 9 फ्रिगेट युद्धपोत हैं।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved