MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • Home
  • National News
  • दुश्मनों पर कहर बरपाते हैं भारतीय वायु सेना के ये फाइटर जेट, ये है खासियत

दुश्मनों पर कहर बरपाते हैं भारतीय वायु सेना के ये फाइटर जेट, ये है खासियत

आज राजस्थान के जोधपुर एयरबेस पर तरंगशक्ति-2024 कार्यक्रम का आगाज हुआ है। इसमें भारत समेत ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, ग्रीस, बांग्लादेश, सिंगापुर, यूएई के लड़ाकू विमान प्रदर्शन करेंगे। आइए जानते हैं भारतीय वायु सेना के कुछ खास लड़ाकू विमानों के बारे में…  

2 Min read
Yatish Srivastava
Published : Aug 30 2024, 05:10 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
सुखोई  30 एमकेआई
Image Credit : wikipedia

सुखोई -30 एमकेआई

भारतीय वायु सेना के बेड़े में शामिल सुखोई-30 MKI विमान 3000 किमी दूर तक हमला करने की क्षमता रखता है। दो AL-31 टर्बोफैन इंजन की मदद से 2600 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा में उड़ान भरता है। यह विमान हवा में ईंधन भी भर सकता है। जेट में कई प्रकार के बम और मिसाइल रख सकता है।  

26
मिराज 2000
Image Credit : wikipedia

मिराज 2000

मिराज 2000 भारत के बेहतरीन लड़ाकू विमानों में से एक है। यह एक बार में 1550 किमी दूर तक रफ्तार भर सकता है। दुनिया के खतरनाक फाइटर जेट में शुमार यह विमान प्रति मिनट 125 राउंड फायर कर सकता है। बालाकोट एयर स्ट्राइक में मिराज ने पाक में कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया था।

36
मिग-29
Image Credit : facebook

मिग-29

वायुसेना के यह फाइटर जेट लड़ाई के दौरान दुश्मन के एयरक्राफ्ट को जाम करने की भी क्षमता है। यह कश्मीर घाटी में सभी जरूरतों को भी पूरा करता है। इसमें लंबी दूरी की एयर-टु-एयर मिसाइलें, नाइट विजन के साथ एयर टू एयर फ्यूल भरने की भी क्षमता होती है। 

46
एचएएल- तेजस
Image Credit : wikipedia

एचएएल- तेजस

टोही और जहाज-रोधी अभियान के लिए HAL- तेजस वायुसेना का सबसे खास विमान है। इसका वजन 6,500 किलोग्राम है। यह एक साथ 10 टारगेट को ट्रैक करने के साथ उनपर हमला करने की क्षमता रखता है। तेजस को टेकऑफ के लिए बड़े रनवे की भी जरूरत नहीं होती है।  

56
राफेल
Image Credit : wikipedia

राफेल

सेना का ये लड़ाकू विमान 36 हजार फीस से 50 हजार फीट तक उड़ान भरने में सक्षम है। इसकी स्पीड ऐसी है कि 1 मिनट में 50 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंच जाए। इसकी रफ्तार 2222 किमी प्रतिघंटा है। यह हवा से हवा में मिसाइल अटैक की क्षमता रखता है। यह एक बार में 2000 समुद्री मील तक की उ़ड़ान भरता है।

66
जगुआर
Image Credit : wikipedia

जगुआर

यह विमान 36 हजार फीट की ऊंचाई पर 1700 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ान भर सकता है। जबकि समुद्री सतह  पर इसकी अधिकतम स्पीड 1350 किमी प्रतिघंटा है। भारत के पास 139 जगुआर जेट हैं। 

About the Author

YS
Yatish Srivastava
 
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved