नई दिल्ली. आज से 15 अगस्त तक देश के हर घर पर शान से तिरंगा लहराते दिखेगा। भारत आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। आजादी के इस अमृत महोत्सव पर केंद्र सरकार ने 'हर घर तिरंगा' अभियान का ऐलान किया है। अभियान 13 से 15 अगस्त(3 दिन) चलेगा। इसके तहत देशभर के 25 करोड़ से ज्यादा घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। इस बीच अमेरिकी स्पेस एजेंस ने एक खूबसूरत वीडियो भेजा है। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से एक अंतरिक्ष यात्र ने आजादी का अमृत महोत्सव के लिए शुभकामना दी है। यह वीडियो भारतीय स्पेस एजेंसी ISRO ने tweet करके नासा को धन्यवाद दिया है।pic.twitter.com/2r0xuwdSQ4

Scroll to load tweet…

सरकार ने एक वेबसाइट भी बनाई है। यहां डिजिटल तिरंगा का ऑप्शन दिया गया है। तिरंगे के साथ सेल्फी क्लिक करके आप चाहें तो खुद को डिजिटल तिरंगा में शामिल कर सकते हैं। केंद्र सरकार ने तीन तरह के झंडों के प्रॉडक्शन का इंतजाम किया है। ये डाकघरों में भी उपलब्ध होंगे। तिरंगे को ऑनलाइन भी खरीदा जा सकेगा। क्लिक करके पढ़ें डिटेल्स...

जानिए पहले दिन का घटनाक्रम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उनकी पत्नी सोनल शाह ने आज से हर घर तिरंगा अभियान शुरू होने के तहत अपने आवास पर तिरंगा फहराया।

pic.twitter.com/O1ajOFWc0d

Scroll to load tweet…

आज सुबह हमने गुवाहाटी में प्रभात फेरी का आयोजन किया। हम सभी ने भाग लिया। मैं असम के लोगों से हर घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील करता हूं- असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा

pic.twitter.com/OAI5Zh1fPF

Scroll to load tweet…

जानिए हर घर तिरंग अभियान से जुड़ीं ये बातें
हर घर तिरंगा अभियान का मकसद देश के हरेक नागरिक के दिल में देशभक्ति को बढ़ावा देना है। इस बीच स्वतंत्रता सेनानियों के घरों की पहचान करके हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस बैंड की धुन बजाई जाएगी। छात्रों, एनसीसी कैडेटों और एनएसएस स्वयंसेवकों की प्रभात फेरियां भी निकलेंगी। बता दें कि 31 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में लोगों से आग्रह किया था कि वे आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर 13-15 को आयोजित 'हर घर तिरंगा' अभियान में शामिल हों। इसके साथ ही उन्होंने अपील की थी कि लोग अपने सोशल मीडिया पेज पर प्रोफाइल पिक्चर के रूप में 2-15 अगस्त तक तिरंगा झंडा लगाएं। क्लिक करके पढ़ें

pic.twitter.com/fzMXs1Rd92

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/uU6aMdNNh9

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/e5axAYKflM

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/lDNm0nxOOn

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें
Har Ghar Tiranga Campaign: आपने भी अपने घर फहराया है तिरंगा तो इन 6 स्टेप्स को फॉलो कर ऐसे पाएं सर्टिफिकेट
India@75: भारत के वो 10 हथियार जिनसे हर वक्त खौफ में रहते हैं दुश्मन, जानें क्या है खासियत