नई दिल्ली। इंटरनेट और सोशल मीडिया के इस दौर में कोई नेता यह सोचे कि आज जो चाहे बयान दे सकता है और आगे चलकर अपने बयान से अलग व्यवहार करेगा और लोग उसके पहले के बयान को भूल जाएंगे तो वह गलत है। लोग उससे पहले के बयान के लिए सवाल पूछे बिना नहीं रहते। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है।

राजनीति की शुरुआत के दिनों अरविंद केजरीवाल सादगी की बड़ी-बड़ी बातें करते थे और बीजेपी, कांग्रेस समेत दूसरी पार्टियों से उनके खर्च के बारे में सवाल करते थे। आज वही सवाल लोग उनसे पूछ रहे हैं। गुजरात में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता राज्य में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत आप के कई नेता जनसभाएं कर रहे हैं। आप के चुनाव अभियान में विमान का इस्तेमाल भी हो रहा है। 

 

Scroll to load tweet…

 

यह भी पढ़ें- RSS प्रमुख के जनसंख्या वृद्धि संबंधी बयान पर बोले ओवैसी- कंडोम का सबसे अधिक इस्तेमाल करते हैं मुसलमान

हवाई जहाज पर हो रहा कितना खर्च?
इसके चलते सोशल मीडिया पर केजरीवाल के पुराने वीडियो शेयर किए जा रहे हैं और उनसे सवाल किए जा रहे हैं। एक ऐसा ही वीडियो अंकुर सिंह नाम के यूजर ने ट्विटर पर पोस्ट किया है। वीडियो में भगवंत मान एक विमान से उतरते दिख रहे हैं। इसके साथ केजरीवाल का पुराना वीडियो भी जोड़ा गया है। वीडियो में केजरीवाल बोल रहे हैं, "एक मुद्दा है। आप निजी हेलिकॉप्टर और निजी हवाई जहाजों में घूमते हैं। आपके पास कितने हवाई जहाज और हेलिकॉप्टर हैं? ये किसके हैं? आपने ये पैसे देकर लिए हैं या उन्होंने आपको फ्री में दिए हैं? आपकी हवाई जहाज की यात्राओं पर कितना खर्च आता है?"  इस वीडियो के साथ ही यूजर ने सवाल किया है, "हवाई जहाज किसके हैं केजरीवाल जी? कितना खर्च होता है?"

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2024 के लिए BJP का प्लान, जिन 144 सीटों पर हुई हार वहां 40 रैलियां करेंगे पीएम मोदी