सार

Indian Customs That Unsettle Americans:एक अमेरिकी महिला सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए भारत में कुछ दैनिक आदतों के बारे में बताया जिससे अमेरिकी असहज हो जाते हैं।

Indian Customs That Unsettle Americans: दिल्ली में रह रही अमेरिकी महिला ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर भारत में कुछ दैनिक आदतों के बारे में पोस्ट किया जिससे कई अमेरिकी असहज हो जाते हैं। महिला का नाम क्रिस्टन फिशर है। वह कुछ दिनों पहले भारत आई थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने भारतीय संस्कृति में गहरे रूप से समाहित कई रिवाजों को देखा, जो अमेरिका में आम नहीं हैं। हाथों से खाना खाने से लेकर कई घरों में टॉयलेट पेपर की कमी तक, फिशर ने आठ ऐसी भारतीय आदतें साझा कीं, जो अमेरिका में शायद ही सुनी जाती हैं और जो किसी भी अमेरिकी को असहज कर सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं उन 8 आदतों के बारे में।

क्या हैं वो 8 आदत?

टॉयलेट पेपर: अमेरिकियों को अपना टॉयलेट पेपर बहुत पसंद है और इसके अलावा किसी और चीज का इस्तेमाल करने का विचार उन्हें असहज कर देता है। जेट स्प्रे का इस्तेमाल उन्हें घिन लगती है।

चप्पल शेयर करना: अमेरिका में लोग कभी भी चप्पल शेयर नहीं करते। जबकि भारतीय घरों में आमतौर पर चप्पल साझा की जाती हैं, जिन्हें कोई भी व्यक्ति इस्तेमाल कर सकता है।

रेस्टोरेंट में खाना शेयर करना: भारत में रेस्टोरेंट में आमतौर पर एक व्यक्ति पूरे टेबल के लिए खाना ऑर्डर करता है और सभी लोग उसमें शेयर करते हैं। लेकिन अमेरिका में लोग अपना खाना खुद ऑर्डर करना पसंद करते हैं और वह अपना खाना शेयर नहीं करते।

हाथ से खाना खाना: भारतीय लोग हाथों से खाना पसंद करते हैं, जबकि अमेरिकी लोगों को हाथ से खाना बिल्कुल पसंद नहीं होता। उन्हें अपने हाथों को गंदा करना पसंद नहीं आता और वे हमेशा बर्तन का इस्तेमाल करते हैं।

बच्चों को कार की सीट पर न बैठाना: अमेरिका में बच्चों को हमेशा कार की सीट पर सुरक्षा के साथ बांधना जरूरी होता है अमेरिकियों के लिए अजीब और असहज हो सकती है।

पानी की बोतलें शेयर करना: अमेरिकी लोग अपनी पानी की बोतलें बहुत पसंद करते हैं और दूसरों के साथ शेयर करने से उन्हें घिन आती है। यह आदत भारत में सामान्य है, लेकिन अमेरिकियों के लिए यह असहज महसूस हो सकता है।

बच्चों को अपने बिस्तर पर रखना: भारत में यह सामान्य है कि बच्चे अपने माता-पिता के साथ बिस्तर पर सोते हैं, जबकि अमेरिकियों के लिए यह बहुत असहज बात है।वे बच्चों को अलग कमरे में रखना ज्यादा पसंद करते हैं। उनके लिए ये सोचना भी मुश्किल हो जाता है कि पूरा परिवार एक साथ बिस्तर पर सोता है।

 

View post on Instagram
 

 

यह भी पढ़ें: कौन है व्हिटनी राइट? पकड़ी जाती तो नहीं बचती जान

सोशल मीडिया पर मिले इतने लाइक्स

मिस फिशर के इस वीडियो पर 80 हजार व्यूज और 20 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इस वीडियो में कुछ ने भारतीय परंपराओं का बचाव किया, जबकि दूसरों ने इन अंतरराष्ट्रीय मतभेदों के खूब मजे लिए।