RGV controversial Tweet on Draupadi Murmu बालीवुड के चर्चित फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा के ट्वीट्स ने एक बार फिर हंगामा खड़ा कर दिया है। इस बार रामगोपाल वर्मा ने राष्ट्रपति पद के लिए बीजेपी प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू (President Election Candidate Draupadi Murmu) को लेकर विवादित ट्वीट कर दिया है। बीजेपी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर 'महाभारत' वाले विवादित ट्वीट को लेकर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। तेलंगाना भाजपा नेता गुडूर नारायण रेड्डी ने श्री वर्मा के खिलाफ ट्वीट के लिए शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल, रामगोपाल वर्मा ने ट्वीट किया था कि...अगर द्रौपदी राष्ट्रपति हैं तो पांडव कौन हैं? और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि कौरव कौन हैं?

Scroll to load tweet…

 

तेलंगाना में दर्ज कराया गया केस

रामगोपाल के विवादित ट्वीट पर तेलंगाना के बीजेपी नेता ने एफआईआर कराया है। तेलंगाना भाजपा नेता गुडूर नारायण रेड्डी ने रामगोपाल वर्मा के द्रौपदी वाले ट्वीट पर उन पर एससी / एसटी समुदाय का अपमान करने का आरोप लगाया गया था। उन्होंने कहा कि पुलिस ने हमसे वादा किया है कि वे उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे, जिसके बाद, मुझे नहीं लगता कि वह फिर से ट्वीट करेगा या किसी के खिलाफ इतना बुरा बयान देगा।

फिल्म निर्माता ने जारी किया स्पष्टीकरण

हालांकि, महाभारत की द्रौपदी वाले विवादित ट्वीट पर फिल्म निर्माता रामगोपाल वर्मा ने एक स्पष्टीकरण भी ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि...महाभारत में द्रौपदी मेरा पसंदीदा चरित्र है, लेकिन चूंकि नाम इतनी दुर्लभ है, इसलिए मुझे केवल संबंधित पात्रों और इसलिए मेरी अभिव्यक्ति याद आई। किसी की भावनाओं को आहत करने का इरादा बिल्कुल नहीं था।

Scroll to load tweet…

 

विधायक ने भी की आलोचना

तेलंगाना के एक अन्य भाजपा विधायक ने राम गोपाल वर्मा की आलोचना करते हुए कहा कि निर्देशक इस तरह के ट्वीट शराबी अवस्था में पोस्ट करते हैं। उन्होंने कहा कि वर्मा हमेशा इस तरह के विवादित बयान देकर खबरों में बने रहने की कोशिश करते हैं।

पहले भी कई विवादों में रहे

रामगोपाल वर्मा हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और कन्नड़ अभिनेता सुदीप संजीव को लेकर एक विवाद में फंस गए थे कि हिंदी राष्ट्रभाषा है। एक ट्वीट में, उन्होंने बॉलीवुड अभिनेताओं पर अपने दक्षिणी समकक्षों की सफलता के लिए असुरक्षित और ईर्ष्यालु होने का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें:

राष्ट्रपति चुनावों में वोटिंग से वंचित रह चुके हैं ये राज्य, जानिए पूरा इतिहास