10:15 PM (IST) Feb 21

एक प्रदर्शनकारी की मौत

हरियाणा सीमा पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने दावा किया कि बठिंडा के 22 साल के प्रदर्शनकारी शुभकरण सिंह की पुलिस के साथ झड़प के दौरान मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने इस दावे का खंडन किया है और इसे अफवाह बताया है।

 

10:14 PM (IST) Feb 21

किसानों ने 'दिल्ली चलो' मार्च 2 दिन के लिए रोका

पंजाब किसान मजदूर के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने घोषणा की कि दिल्ली चलो मार्च को अगले दो दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है। आगे क्या करना है इसका फैसला 23 फरवरी को किया जाएगा।

 

05:25 PM (IST) Feb 21

हरियाणा पुलिस 160 किसानों को किया घायल

पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार से कहा है कि यह कहना "पूरी तरह से गलत" है कि राज्य प्रदर्शनकारियों को सीमाओं पर जमा होने की अनुमति दे रहा है। हरियाणा पुलिस किसानों के खिलाफ आंसू गैस के गोले, रबर की गोलियों और ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है। इसके चलते 160 से अधिक किसान घायल हुए हैं। पंजाब सरकार ने जिम्मेदारी के साथ कानून और व्यवस्था की स्थिति बनाए रखी है।

 

03:58 PM (IST) Feb 21

किसान आंदोलन में नहीं हुई किसी किसान की मौत: हरियाणा पुलिस

हरियाणा पुलिस ने कहा है कि बुधवार को किसान आंदोलन में किसी किसान की मौत नहीं हुई है। दो पुलिसकर्मी और एक प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं।

 

 

 

02:42 PM (IST) Feb 21

खनौरी बॉर्डर पर दागे गए आंसू गैस के गोले

किसान आंदोलन के बीच जहां एक तरफ शंभू बॉर्डर पर आंसू गैस के गोले दागे गए, वहीं दूसरी तरफ खनौरी बॉर्डर पर भी आंसू गैस के गोले दागे गए।

02:40 PM (IST) Feb 21

किसान नेता राकेश टिकैत का बयान

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हम एमएसपी गारंटी कानून और अन्य मुद्दों पर डीएम कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हम कल एसकेएम की बैठक में अपनी भविष्य की कार्रवाई तय करेंगे।

02:38 PM (IST) Feb 21

आम आदमी पार्टी का बीजेपी पर हमला

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग ने बीजेपी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ऐसे कार्रवाई कर रही है जैसे वे किसान नहीं बल्कि आतंकवादी हों।

02:34 PM (IST) Feb 21

दिल्ली जाना कोई सम्मान से जुड़ी बात नहीं- किसान नेता

किसान नेता ने कहा कि उनके लिए दिल्ली जाना कोई सम्मान से जुड़ी बात नहीं है। वो बस अपना बात मनवाना चाहती हैं।

02:06 PM (IST) Feb 21

शंभू बॉर्डर पर हंगामा

शंभू बॉर्डर पर फिर हंगामा। इस दौरन किसान आंसू गैस के गोले दागे गए। वहीं किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रदर्शनकारीयों कहा कि अगर केंद्र सरकार हमारी बात मानती है तो हम आगे नहीं बढ़ेंगे।

01:50 PM (IST) Feb 21

जयपुर में सीएम आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन

राजस्थान में किसानों के समर्थन में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जयपुर में सीएम आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

01:19 PM (IST) Feb 21

किसान आंदोलन के बीच होगी कैबिनट की बैठक

किसान आंदोलन के बीच केंद्र सरकार की बैठक। इस दौरान FRP के मुताबिक गन्ने के दाम बढ़ सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो गन्ने की कीमत 25 रुपये प्रति क्वींटल बढ़ सकती है।

01:10 PM (IST) Feb 21

हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर दागे आंसू गैस

हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर आंसू गैस दागे जा रही है। इस दौरान ड्रोन से भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

12:51 PM (IST) Feb 21

सरकार किसानों के साथ चर्चा के लिए तैयार- रविशंकर प्रसाद

किसान आंदोलन के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने किसानों के लिए बहुत काम किया है। उन्होंने कहा कि आज भी अर्जुन मुंडा ने प्रदर्शनकारी किसानों के साथ चर्चा का वादा किया है। कोई भी समाधान बातचीत और चर्चा से निकलेगा। सरकार किसानों के साथ चर्चा के लिए तैयार है।

12:49 PM (IST) Feb 21

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को जारी की एडवाइजरी

गृह मंत्रालय (MHA) ने पंजाब सरकार को एक एडवाइजरी भेजकर किसान आंदोलन के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा हैा

12:48 PM (IST) Feb 21

शंभु बोर्डर पर करीब 10 हजार लोगों की भीड़

किसान आंदोलन के दौरान शंभु बोर्डर पर करीब 10 हजार लोगों की भीड़ है। जिनके पास करीब 1200 ट्रैक्टर और ट्रॉली है। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों के पास पुलिस बैरिकेड तोड़ने के लिए 2 प्रो क्लेम मशीन और जेसीबी मशीन भी उपलब्ध है।

12:41 PM (IST) Feb 21

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे का बयान

किसान आंदोलन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे ने बयान दिया कि हम किसानों के साथ है। इसी दौरान किसान नेता शूंभ बॉर्डर पर बैठक कर रहे हैं।

11:30 AM (IST) Feb 21

दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर भारी ट्रैफिक

किसानों का दिल्ली चलो मार्च का असर आम लोगों की जिंदगी पर पड़ रहा है। इसकी वजह से दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर भारी ट्रैफिक देखी गई है।

11:26 AM (IST) Feb 21

क्रेंद सरकार 5वें दौर के बैठक के लिए तैयार

किसान आंदोलन के बीच क्रेंद सरकार का ऐलान 5 वें दौर के बातचीत के लिए किसान नेता के साथ सरकार तैयार है। कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए दिया बयान। इस दौरान उन्होंने किसान नेता से शांति बनाए रखने की अपील की है।

 

 

11:19 AM (IST) Feb 21

शंभू बॉर्डर पर फिर बवाल

किसान आंदोलन के बीच शंभू बॉर्डर पर आंसू गैस के गोले दागे गए है। इस पर किसान नेता ने किसानों का आगे न बढ़ाने का निर्देश दिया है।

11:10 AM (IST) Feb 21

पंजाब सरकार ने जारी किया निर्देश

पंजाब सरकार ने जारी किसान आंदोलन को लेकर सतर्कता बरतते हुए मंगलवार को पंजाब के सभी संबंधित अधिकारियों को इस प्रकार की मशीनरी की आवाजाही को रोकने का निर्देश दिया।