World Reaction on Chandrayaan 3 Launching: भारत ने 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर चंद्रयान-3 को लॉन्च किया। चंद्रयान-3 5 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा। वहीं, चंद्रमा के साउथ पोल पर यह 23-24 अगस्त को लैंड करेगा। चंद्रयान-3 की कामयाब लॉन्चिंग पर दुनियाभर के कई देशों ने भारत को बधाई दी है। इनमें जापान, ब्रिटेन की अंतरिक्ष एजेंसियों के अलावा भारत का पड़ोसी मुल्क चीन भी शामिल है। आइए जानते हैं चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग पर किसने क्या कहा?

 

Scroll to load tweet…

 

Scroll to load tweet…

 

ब्रिटेन की अंतरिक्ष एजेंसी यूके स्पेस एजेंसी ने भारत को बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा- डेस्टिनेशन मून..चंद्रयान 3 के सफलतापूर्वक लॉन्च के लिए ISRO को बहुत-बहुत बधाई। वहीं, जापान की अंतरिक्ष एजेंसी ने ट्वीट करते हुए कहा- भारत को चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग पर बधाई।

चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने कही ये बात

भारत के पड़ोसी मुल्क चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स ने भी चंद्रयान-3 मिशन की लॉन्चिंग पर बधाई दी है। हालांकि, ग्लोबल टाइम्स की इस प्रतिक्रिया पर हर कोई हैरान है, क्योंकि ये अखबार हमेशा भारत की कामयाबी पर तंज कसता आया है। ग्लोबल टाइम्स ने ट्वीट करते हुए लिखा-बधाई हो! भारत ने शुक्रवार को अपने चंद्र मिशन #Chandrayaan3 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। उम्मीद है कि अंतरिक्ष यान अगस्त में चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास करेगा। भारत अगर इस कोशिश में सफल रहता है तो वो चंद्रमा पर नियंत्रित लैंडिंग करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा।

 

Scroll to load tweet…

 

चीनी अखबार के रिएक्शन से लोग हैरान

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग पर चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स के रिएक्शन से लोग हैरान हैं। एक यूजर ने कहा- सीरियसली, ग्लोबल टाइम ने भारत को बधाई दी। कहीं मैं सपना तो नहीं देख रहा। एक और यूजर ने लिखा- ग्लोबल टाइम्स से एक पॉजिटिव ट्वीट की उम्मीद बिल्कुल नहीं थी।

Scroll to load tweet…

 

ये भी देखें : 

10 PHOTO में देखें कैसे चांद की ओर उड़ चला चंद्रयान-3, जानें कब चंद्रमा की कक्षा में पहुंचेगा Chandrayaan-3