नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर किए जाने के बाद कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए अपमान का आरोप लगाया है। कई विपक्षी दल भी कांग्रेस के आरोपों पर साथ देते हुए केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि पहले सिख प्रधानमंत्री का निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कारसरासर अपमान है। पूर्व पीएम की गरिमा का अनादर केंद्र सरकार ने किया है।

राहुल गांधी बोले- मनमोहन सिंह और उनकी गौरवशाली कौम के प्रति केंद्र को आदर दिखाना चाहिए

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि आज तक सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों के अंतिम संस्कार उनकी गरिमा का ख्याल रखते हुए अधिकृत समाधि स्थलों पर ही किए गए हैं। लेकिन मोदी सरकार ने देश के पहले सिख प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह का अनादर करते हुए उनका अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर कराया। यह उनका अपमान है। एक दशक से डॉ.मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री रहे हैं। उनके दौर में ही देश आर्थिक महाशक्ति बना। उनकी ही नीतियां हैं जोकि आज देश में गरीब और पिछड़ों को न्याय मिल पा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्रियों का समाधि स्थल इसलिए बनाया जाता है ताकि अंतिम दर्शन कर लोग उनको श्रद्धांजलि दे सकें। डॉ.मनमोहन सिंह हमारे सर्वोच्च सम्मान और समाधि स्थल के हकदार हें। सरकार को देश के महान पुत्र और उनकी गौरवशाली कौम के प्रति आदर दिखाना चाहिए।

 

Scroll to load tweet…

 

केजरीवाल ने भी बोला हमला

दिल्ली के पूर्व सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये खबर सुनकर मैं स्तब्ध हूं। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी का अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर किया गया। इसके पूर्व भारत के सभी प्रधानमंत्रियों का अंतिम संस्कार राजघाट पर किया जाता था। सिख समाज से आने वाले, पूरी दुनिया में ख्याति प्राप्त, 10 वर्ष भारत के प्रधानमंत्री रहे डॉ मनमोहन सिंह जी के अंतिम संस्कार और समाधि के लिए बीजेपी सरकार 1000 गज़ जमीन भी न दे सकी?

 

Scroll to load tweet…

 

यह भी पढ़ें:

मनमोहन स्मारक विवाद: कांग्रेस पर अब प्रणव दा की बेटी शर्मिष्ठा ने दागे सवाल