दिल्ली. दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi Municipal Corporation Election) के लिए कांग्रेस पूरी ताकत झोंक रही है। इसके लिए हर बूथ पर डिजिटल सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें 1 लाख से अधिक सदस्य बन चुक हैं। जोर-शोर से दिल्ली में कांग्रेस सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए वरिष्ठ कॉग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की रविवार को एक महत्वपूण बैठक हुई। इसमें कांग्रेस महासचिव अजय माकन मौजूद थे। वे ही दिल्ली में उम्मीदवारों का चयन कर रहे हैं।

pic.twitter.com/jNOQAWRtdN

Scroll to load tweet…

घर-घर जाकर सदस्य बनाने पर जोर
अजय माकन ने कहा कि इस बार टिकटों का बंटवारा फीडबैक के आधार पर होगा। रानी झांसी रोड स्थित अंबेडकर भ्वन में आयोजित कांग्रेस के सदस्यता अभियान की बैठक में अजय माकन ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे राहुल गांधी की नीतियों प्रचार-प्रसार करें और घर-घर जाकर पार्टी के सदस्य बनाएं। बैठक में सीनियर लीडर चौधरी चतर सिंह, एकीकृत नगर निगम में पूर्व नेता सदन जितेंद्र कोचर जीतू, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव नीतू वर्मा, नई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र कसाना, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक दत्त, करोल बाग जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन खोरवाल, पूर्व निगम पार्षद महमूद जीया और ब्रह्म यादव जैसे नेता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें-यूपी चुनाव: अखिलेश ने ट्वीट के जरिए BJP पर बोला हमला, कहा-'UP में भाजपा को हटाने के लिए होगा इंक़लाब'

इससे पहले राहुल गांधी के साथ हुई थी बैठक
इससे पहले शनिवार को राहुल गांधी के तुगलक रोड स्थित आवास पर बैठक हो चुकी है। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। राहुल गांधी ने पुराने शिकवे-शिकायतों को भूलकर चुनाव में जुट जाने को कहा। बैठक करीब एक घंटे चली थी। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी, उपाध्यक्ष मुदित अग्रवाल, जयकिशन, अभिषेक दत्त, अली मेहदी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन, अरविंदर सिंह लवली, जयप्रकाश अग्रवाल, सुभाष चोपड़ा, पूर्व मंत्री हारून यूसुफ, देवेंद्र यादव वरिष्ठ नेता के सी वेणुगोपाल एवं मनीष चतरथ मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-पीएम मोदी ने पुणे मेट्रो का टिकट खरीदकर की यात्रा, ट्रेन में बैठे स्कूली छात्रों से की बात

212 वार्डों पर 1200 स अधिक कार्यकर्ताओं की दावेदारी
इससे पहले डिजिटल सदस्यता अभियान को गति देने दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी की अध्यक्षता में हुई थी। इसमें प्रदेश प्रभारी एवं सांसद शक्ति सिंह गोहिल सहित अन्य नेता मौजूद थे। अनिल चौधरी के अनुसार, दिल्ली में डेढ़ लाख डिजीटल सदस्य और 11 हजार एनरोलर (सदस्य बनाने वाले) बन चुके हैं। दिल्ली में करीब 13 हजार मतदान केंद्र हैं। इन सभी पर डिजिटिल सदस्य बढ़ाने का अभियान चल रहा है। 272 वार्डों पर 1200 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-शर्मनाक: पिता मजदूरी कर पढ़ा रहे, लेकिन बेटी कर रही कांड, पढ़िए 'रिवॉल्वर रानी' बताने वाली लड़की की कहानी