नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की मां पाओला माइनो का इटली में निधन हो गया। 90 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। पाओला माइनो का निधन 27 अगस्त को घर में हुआ। वह लंबे समय से बीमार थीं। 30 अगस्त को अंतिम संस्कार हुआ था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनिया गांधी की मां के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, "सोनिया गांधी को उनकी माता पाओला माइनो के निधन पर शोक संवेदना। उसकी आत्मा को शांति मिले। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पूरे परिवार के साथ हैं।"
 

 

Scroll to load tweet…

 

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो नहीं रहीं। शनिवार को उनका निधन हो गया। मंगलवार को अंतिम संस्कार हुआ। 

 

Scroll to load tweet…

 

मां से मिलने इटली गईं थी सोनिया गांधी
बता दें कि सोनिया गांधी की मां 90 साल की थीं। बीमार मां से मिलने के लिए सोनिया गांधी 23 अगस्त को इटली गईं थीं। सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी इटली गए थे।

कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो के दुखद निधन पर कांग्रेस परिवार गहरी संवेदना व्यक्त करता है। हम दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। हम शोक संतप्त परिवार के साथ एकजुटता से खड़े हैं।

 

Scroll to load tweet…

 

यह भी पढ़ें- भाजपा के 'ऑपरेशन लोटस' की जांच की मांग को लेकर AAP ने किया सीबीआई ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है। गहलोत ने ट्वीट किया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की माता पाओला माइनो के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। सोनिया, राहुल, प्रियंका और परिवार के सभी सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। भगवान उन्हें इस नुकसान को सहन करने की शक्ति दें। 

 

Scroll to load tweet…

 

यह भी पढ़ें- भारत दुनिया का फार्मासिस्ट, केवल पड़ोसियों ही नहीं लैटिन अमेरिकी देशों तक पहुंच रही इसकी मदद: अब्दुल्लाह शाहिद