सार
मिशन 2029 को देखते हुए कांग्रेस ने अपने संगठन में भारी फेरबदल किए हैं। कई राज्यों के प्रभारियों को हटा दिया गया है।
Congress new In-charge list: कांग्रेस पार्टी ने अपने संगठन में व्यापक फेरबदल किया है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) को पंजाब का प्रभारी महासचिव बनाया गया है तो डॉ.सैयद नसीर हुसैन (Dr. Syed Naseer Hussain) को केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का प्रभारी महासचिव बनाया गया है। यूपी कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को ओडिशा का नया प्रभारी बनाया गया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने संगठन में फेरबदल से संबंधित लेटर जारी किया है।
देखें पूरी लिस्ट किसको कहां की जिम्मेदारी?
Name | State/UT | |
रजनी पटेल | हिमाचल प्रदेश व चंडीगढ़ | |
बीके हरि प्रसाद | हरियाणा | |
हरीश चौधरी | मध्य प्रदेश | |
गिरीश चंडोकर | तमिलनाडु और पुडुचेरी | |
अजय कुमार लल्लू | ओडिशा | |
के राजू | झारखंड | |
मीनाक्षी नटराजन | तेलंगाना | |
सप्तागिरी संकर उलका | मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम-नागालैंड | |
कृष्ण अल्लावरु | बिहार |
इन महासचिवों और प्रभारियों की छुट्टी
कांग्रेस ने संगठनात्मक बदलाव में छह प्रभारी महासचिवों की छुट्टी की है। इसमें दीपक बाबरिया (Deepak Babaria) मोहन प्रकाश (Mohan Prakash) भरतसिंह सोलंकी (Bharatsinh Solanki) राजीव शुक्ला (Rajeev Shukla) डॉ. अजोय कुमार (Dr. Ajoy Kumar) देवेंद्र यादव (Devendra Yadav) शामिल हैं।
क्या कांग्रेस इस बदलाव से 2029 की तैयारी कर रही है?
कांग्रेस ने राज्यों में नए प्रभारी नियुक्त कर संगठन को मजबूत करने की कोशिश की है। कई युवा नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। यह बदलाव लोकसभा चुनाव 2029 और आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
यह भी पढ़ें:
भारत में US बनेगा Crude Oil और Gas का बड़ा सप्लायर, डील हुई पक्की