MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • National News
  • Chandrayaan 3 Timeline: लॉन्चिंग से लैंडिंग तक, देखें भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 का अब तक का सफर

Chandrayaan 3 Timeline: लॉन्चिंग से लैंडिंग तक, देखें भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 का अब तक का सफर

Chandrayaan 3 Timeline: ISRO ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग कराकर इतिहास रच दिया है। विक्रम लैंडर ने 6 बजकर 4 मिनट पर चांद पर पहला कदम रखा। इस तरह भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। 

Ganesh Mishra | Updated : Aug 23 2023, 06:52 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image
Image Credit : Nasa

ISRO की ओर से बताया गया कि 14 जुलाई, 2023 को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 को लॉन्च किया जाएगा।

28
Asianet Image
Image Credit : Getty

11 जुलाई तक ISRO के सभी वैज्ञानिकों ने लॉन्चिंग की पूरी तैयारी कर ली। इसके बाद इसरो ने इसी दिन चंद्रयान-3 की 'लॉन्च रिहर्सल' की।

38
Asianet Image
Image Credit : Getty

दोपहर दो बजकर 35 मिनट पर चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 'बाहुबली रॉकेट' लॉन्च व्हीकल मार्क-3 (LVM-3) से लॉन्च किया गया। 16 मिनट बाद ही रॉकेट न चंद्रयान को पृथ्वी की कक्षा में छोड़ दिया।

48
Asianet Image
Image Credit : Nasa

चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया। 6 से 16 अगस्त के बीच ऑर्बिट घटाकर इसे चंद्रमा की कक्षा के और नजदीक लाने की कोशिश की गई।

58
Asianet Image
Image Credit : Nasa

चंद्रमा की कक्षा से 153kmx163km की दूरी पर प्रोपल्शन मॉड्यूल से लैंडर को अलग किया गया।

68
Asianet Image
Image Credit : Nasa

डीबूस्टिंग के बाद लैंडर को चंद्रमा की कक्षा में और करीब लाया गया। अब चंद्रमा से इसकी सबसे कम दूरी 25 किलोमीटर रह गई।

78
Asianet Image
Image Credit : Nasa

चांद पर लैंडर को उतारने से पहले एक बार फिर डीबूस्टिंग के जरिए लैंडर मॉड्यूल की स्पीड को कम किया गया। इसके बाद 23 अगस्त को इसे चांद पर उतारने का ऑपरेशन शुरू हुआ।

88
Asianet Image
Image Credit : Nasa

23 अगस्त को ठीक शाम 6 बजकर 4 मिनट पर लैंडर मॉड्यूल की चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग हुई। इसके साथ ही भारत दुनिया का पहला देश बन गया, जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कराई।

ये भी देखें : 

चंद्रयान-3 के हीरोज, इन 8 लोगों के कंधों पर थी मिशन की जिम्मेदारी

Ganesh Mishra
About the Author
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा, 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। उन्हें नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद है। उन्हें राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का 16 साल का अनुभव है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories