Tue, 08 Jul, 2025 IST
hindi
MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaMarathimynation
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
Download App
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • National News
  • 10 PHOTO में देखें कैसे चांद की ओर उड़ चला चंद्रयान-3, जानें कब चंद्रमा की कक्षा में पहुंचेगा Chandrayaan-3

10 PHOTO में देखें कैसे चांद की ओर उड़ चला चंद्रयान-3, जानें कब चंद्रमा की कक्षा में पहुंचेगा Chandrayaan-3

Chandrayaan 3 Launching: चंद्रयान-3 मिशन 3.84 लाख किलोमीटर दूर चंद्रमा की यात्रा के लिए निकल चुका है। 14 जुलाई को 2.35 बजे मिशन को लॉन्च किया गया। चंद्रयान को धरती से चांद तक पहुंचने में 42 दिन लगेंगे। 10 फोटो में देखते हैं चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग?

2 Min read
Ganesh Mishra
Published : Jul 14 2023, 03:32 PM IST | Updated : Jul 14 2023, 03:48 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110
Image Credit : ISRO

14 जुलाई को ठीक दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर चंद्रयान-3 को बाहुबली रॉकेट GSLV लॉन्च व्हीकल मार्क-3 (LVM-3) से लॉन्च किया गया।

210
Image Credit : ISRO

लॉन्‍च के करीब 16 मिनट बाद प्रपल्‍शन मॉड्यूल रॉकेट से अलग हो गया। इस दौरान इसरो कंट्रोल रूम में मौजूद वैज्ञानिक और दर्शक खुशी से झूम उठे।

310
Image Credit : ISRO

LVM-3 M4 रॉकेट से चंद्रयान 180 किलोमीटर की ऊंचाई पर अलग हो गया। अब आगे की यात्रा चंद्रयान-3 खुद करेगा। रॉकेट ने सिर्फ 16 मिनट 15 सेकंड में चंद्रयान को अंतरिक्ष में छोड़ दिया।

410
Image Credit : ISRO

बता दें कि 43.5 मीटर ऊंचे 'बाहुबली' रॉकेट से लॉन्च होने के बाद अब चंद्रयान अगले 42 दिन तक अंतरिक्ष में यात्रा करके चांद तक पहुंचेगा।

510
Image Credit : ISRO

ISRO के वैज्ञानिकों ने करीब 2 बजकर 50 मिनट पर रॉकेट से चंद्रयान उपग्रह के अलग होने का ऐलान किया। इसके साथ ही चंद्रयान को अब चंद्रमा की यात्रा शुरू करने के लिए उसकी कक्षा में स्थापित कर दिया गया।

610
Image Credit : ISRO

चंद्रयान-3 चंद्रमा की बाहरी कक्षा में 5 अगस्त के आसपास प्रवेश करेगा। चंद्रयान-3 में स्वदेशी प्रपल्शन मॉड्यूल लगाया गया है। इसकी मदद से लैंडर और रोवर चांद की कक्षा में 100 किलोमीटर तक पहुंचेंगे। 

710
Image Credit : ISRO

लैंडर के चंद्रमा की सतह पर उतरने के बाद रोवर चांद की सतह पर भ्रमण शुरू करेगा। इस दौरान ये चांद की मिट्टी, पर्यावरण और वहां पानी से संबंधित जानकारी देगा।

810
Image Credit : ISRO

बता दें कि इस बार लैंडर के इंजन चंद्रयान-2 मिशन से ज्यादा पावरफुल हैं। लैंडर किसी भी गलती को महज 96 मिली सेकंड में सुधार सकेगा।

910
Image Credit : isro

विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग पर मौजूद थे। उनके अलावा पूर्व इसरो चीफ राधाकृष्णन, के सिवन और एएस किरण कुमार भी मौजूद थे।

1010
Image Credit : ISRO

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग देखने इसरो के बाहर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे।

ये भी देखें : 

कितनी है चंद्रयान-3 मिशन की लागत? चांद तक पहुंचने में कितने दिन लगेंगे, जानें ऐसे ही 10 सवालों के जवाब

चंद्रयान-3 क्या है? चांद पर कब होगी लैंडिंग, कैसे काम करेगा ये मिशन जानिए सबकुछ

Ganesh Mishra
About the Author
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved