5 राज्यों में विधानसभा और लोकसभा सीटों पर आज उपचुनाव हो रहा है। उत्तर प्रदेश में 9, पंजाब में 4, केरल और उत्तराखंड में 1-1 सीट पर वोटिंग चल रही है।

नई दिल्ली। महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मतदान हो रहा है। इसके साथ ही 5 राज्यों में विधानसभा की 15 और लोकसभा की 1 सीट के लिए वोट डाले जा रहे हैं। महाराष्ट्र में नांदेड़ लोकसभा सीट पर चुनाव हो रहा है।

उप चुनाव अपडेट्स

  • उत्तर प्रदेश भाजपा ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर विधानसभा क्षेत्र में फर्जी पहचान-पत्रों पर वोट डाले जा रहे हैं। लोगों को बाहर से बुलाकर मस्जिदों, मदरसों और लॉज में ठहराया गया है। चेहरा ढंकी महिलाओं को पहचान की जांच किए बिना वोट डालने दिया जा रहा है। इसका फायदा उठाकर पुरुष बुर्का पहनकर वोट डालने आ रहे हैं।
  • समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मतदाताओं से वोट डालने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश के जागरूक मतदाता अपने वोट करने के अधिकार के लिए शत-प्रतिशत घर से निकल रहे हैं।

 

Scroll to load tweet…

 

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदाताओं से वोट डालने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि राज्य की विकास यात्रा को गति व शक्ति देने के लिए वोट जरूर डालें।

 

Scroll to load tweet…

 

उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर हो रहा उपचुनाव

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 9 सीटों पर चुनाव हो रहा है। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच है। ये सीटें करहल, सीसामऊ, कटेहरी, कुंदरकी, मीरापुर, गाजियाबाद, फूलपुर, खैर और मझवां हैं। पंजाब में चार विधानसभा सीट पर उप चुनाव हो रहे हैं। इनके नाम गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल और बरनाला हैं। केरल में पक्कड़ और उत्तराखंड में केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में मतदान हो रहा है।

यह भी पढ़ें- Maharashtra Election Live: अक्षय कुमार ने डाला वोट, बोले- बाहर आएं, करें मतदान