09:06 PM (IST) Mar 03

शिवसेना सांसद ने अबू आजमी के खिलाफ देशद्रोह का केस कराया दर्ज

शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आसिम आज़मी के खिलाफ औरंगज़ेब पर दिए गए बयान के लिए मामला दर्ज कराने वागले एस्टेट पुलिस स्टेशन में तहरीर दी है। सांसद म्हास्के ने कहा कि अबू आज़मी के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए। उन्हें भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं है। औरंगज़ेब जिसने हज़ारों हिंदू मंदिरों को नष्ट किया, महिलाओं पर अत्याचार किया, छत्रपति संभाजी महाराज पर क्रूरता से अत्याचार किया, वह देश के खिलाफ था, उसने हमारे देश को लूटा...हमारे नेता एकनाथ शिंदे ने आज सुबह ही मांग की है कि उसके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। आज हम उसके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कराने यहां आए हैं।

05:30 PM (IST) Mar 03

बसपा से निकाले गए आकाश आनंद

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे और पूर्व में घोषित अपने उत्तराधिकारी आकाश आनंद को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। आकाश आंनद को एक दिन पहले ही मायावती ने सभी पदों से हटाने का ऐलान किया था।

Read Full Story
03:46 PM (IST) Mar 03

पीएम मोदी ने सफारी को बताया यादगार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ल्ड वाइल्डलाइफ डे पर अपने गिर सफारी को यादगार बताया है। पीएम ने सफारी का वीडियो भी जारी किया है। 

 

Scroll to load tweet…

 

01:25 PM (IST) Mar 03

BSP में सभी पदों से हटाए जाने के बाद क्या बोले आकाश आनंद?

आकाश आनंद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि बहन जी का हर फैसला उनके लिए पत्थर की लकीर है और वह मायावती के हर निर्णय का पूरा सम्मान करते हैं।

 

Scroll to load tweet…

 

12:24 PM (IST) Mar 03

दिल्ली विधानसभा में AAP विधायकों का हंगामा

दिल्ली विधानसभा में सोमवार को जोरदार हंगामा हुआ। आम आदमी पार्टी के विधायकों ने चर्चा के दौरान विरोध जताया। सस्पेंड किए गए 21 विधायकों का निलंबन खत्म होने के बाद सभी 22 AAP विधायक सदन में मौजूद रहे। कैग रिपोर्ट पर चर्चा से पहले ही विधानसभा में माहौल गरम हो गया।

10:05 AM (IST) Mar 03

केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़खानी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार

महाराष्ट्र के जलगांव में केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़खानी के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। ताजा जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने इस घटना से जुड़े दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही अब तक कुल तीन आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है। जलगांव पुलिस लगातार फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच कर रही है।

08:03 AM (IST) Mar 03

Hindi News Live Update: तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने नगरकुरनूल में धंसी सुरंग का लिया जायजा

मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने रविवार को नागरकुरनूल में धंसी हुई एसएलबीसी सुरंग का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सुरंग में फंसे आठ लोगों की सटीक स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन सरकार बचाव अभियान में तेजी ला रही है। क्षतिग्रस्त कन्वेयर बेल्ट की मरम्मत सोमवार तक पूरी होने की उम्मीद है जिससे राहत कार्यों में तेजी आएगी।

 

Scroll to load tweet…