BJP alleged OCCRP controlled by US Government: संसद में गुरुवार को भी काफी हंगामा रहा। बीजेपी ने कांग्रेस पर जार्ज सोरोस की मदद से भारत के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है। बीजेपी सांसदों डॉ.सुधांशु त्रिवेदी और डॉ.निशिकांत ठाकुर ने जॉर्ज सोरोस के फंड से भारत के खिलाफ क्राइम और करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट से फेक इंफार्मेशन फैलाने की मिलीभगत का आरोप कांग्रेस पर लगाया है। हंगामा के बीच दोनों नेताओं ने राज्यसभा और लोकसभा में यह आरोप लगाया। बीजेपी ने अपने एक्स सोशल मीडिया हैंडल पर दावा किया है कि ओसीसीआरपी का पूरा कंट्रोल अमेरिकी सरकार के हाथों में है और वह भारत सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रही है।

 

Scroll to load tweet…

 

सुधांशु त्रिवेदी ने क्या लगाया आरोप?

राज्यसभा में बीजेपी सांसद डॉ.सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जब से पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार बनी, भारत आर्थिक, सामरिक और कूटनीतिक शक्ति बनकर उभरा है, तब से विदेश की बहुत सी गतिविधियां हैं जोकि देश के आर्थिक, सामाजिक और नैतिक पक्ष पर हमला कर रहा है। उन्होंने कहा कि जार्ज सोरोस की फंडिंग से आर्गेनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट भारत के खिलाफ लांच किया गया है जिसके माध्यम से झूठा नैरेटिव गढ़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह विदेशी सरकारें करवा रहीं है जिनका साठगांठ जार्ज सोरोस के साथ भी है और इनका फोकस इंडिया पर है। उन्होंने कहा कि बीते तीन सालों से जब भी संसद चलनी शुरू होती है तब तब भारत के खिलाफ अभियान छेड़ दिया जाता है।

 

Scroll to load tweet…

 

उधर, बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से यह आरोप लगाया है कि ओसीसीआरपी का कनेक्शन राहुल गांधी से है। बीजेपी का आरोप है कि फ्रेंच जर्नलिस्ट ने यह खुलासा किया है कि मीडिया संगठन ओसीसीआरपी पर पूरा कंट्रोल यूएस सरकार का है। विदेशी सरकारें, इसके माध्यम से आर्टिकल प्रकाशित कराती हैं और अगले दिन कांग्रेस उसको मुद्दा बनाकर भारत सरकार को बदनाम करने की कोशिश करती है। हिडेनबर्ग रिपोर्ट, कोविड वैक्सीन से लेकर वर्तमान में अडानी का मुद्दा भी इसी नैरेटिव और साजिश की कड़ी है।

निशिकांत दुबे ने क्या कहा?

लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस और यूएस सरकार पर मोदी सरकार के खिलाफ साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने फ्रेंच मीडिया की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह बताया कि जार्ज सोरोस की ओपन सोसाइटी फाउंडेशन से फंड लेने वाली यूएस एजेंसी आोसीसीआरपी के सहयोग से भारत में कांग्रेसी, देश की संसद को बंधक बना रहे हैं। कांग्रेस विदेशी संगठन और विदेशी सरकार से मिलकर सरकार को डिरेल करने की कोशिश कर रहे हैं।

Scroll to load tweet…

 

यह भी पढ़ें:

इजरायल-फिलिस्तीन संकट पर जयशंकर बोले- दो राष्ट्र समाधान का समर्थन करता है भारत