बेंगलुरु में एक महिला ने Uber बुक की तो ड्राइवर उसका बॉस निकला! यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जहाँ लोग इसे 'peak Bengaluru moment' बता रहे हैं।

Bengaluru News: बेंगलुरु में रहने वाली एक महिला ने उबर टैक्सी बुक की। टैक्सी आई तो उसके ड्राइवर को देख वह हैरान रह गई। ड्राइवर कोई और नहीं उसका बॉस था। ऑफिस में जो व्यक्ति महिला का टीम लीड होने के नाते बॉस था वह टैक्सी चला रहा था।

महिला के साथ हुई यह रोचक वायरल हो गई है। इसे "peak Bengaluru moment" बताया जा रहा है। X यूजर ने महिला के WhatsApp मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसमें महिला ने बताया है कि उसने उबर कैब बुक की थी। जो व्यक्ति टैक्सी लेकर आया वह उसका सहकर्मी था।

 

Scroll to load tweet…

 

महिला ने बॉस से पूछा-क्यों टैक्सी चलाते हैं, मिला ये जवाब

WhatsApp मैसेज में लिखा था, "क्या आप जानते हैं मजेदार घटना हुई है। मैंने उबर बुक किया था। जो व्यक्ति मुझे लेने आया वह मेरे ऑफिस में टीम लीड है।" महिला ने जब अपने बॉस से पूछा कि वह टैक्सी क्यों चला रहे हैं तो उसने कहा कि वह यह काम मजे के लिए करते हैं। इससे उनकी बोरियत दूर होती है। यह पोस्ट वायरल हो गई है। कई लोगों ने इसे हल्के-फुल्के पल के रूप में लिया। वहीं, कुछ लोगों ने बेंगलुरु के ट्रैफिक जाम को देखते हुए उनके फैसले पर सवाल उठाए हैं।

एक व्यक्ति ने कमेंट किया, "टाइम पास के लिए घंटों ट्रैफिक में फंसे रहना, सुनने में अजीब लगता है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "जब मैं अमेरिका में काम करता था तो एक बड़ी MNC के CEO को अपने घर बुलाया था। उन्होंने बताया था कि वे बिना किसी बाधा के एक होटल में सर्वर के रूप में काम करते थे। यह जानकर हम आश्चर्य हुआ था। यहां भारत में यह एक बड़ी बात है। अगर यह सच है तो वे जीवन में बहुत कुछ हासिल करेंगे। वह कड़ी मेहनत करते हैं। शुभकामनाएं।"