03:11 PM (IST) Jan 21

कांग्रेस के निमंत्रण अस्वीकार करने पर प्रमोद कृष्णम का बयान

कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेताओं द्वारा राम मंदिर का आमंत्रण अस्वीकार करने पर प्रमोद कृष्णम ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्य की बात है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को तो कोई ईसाई, मुस्लिम, पादरी भी अस्वीकार नहीं कर सकता। कांग्रेस को भाजपा से लड़ना चाहिए भारत से नहीं।

03:09 PM (IST) Jan 21

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: रामभद्राचार्य ने क्या कहा

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर जगतगुरू रामभद्राचार्य ने कहा कि यह जीवन का सबसे अलौकिक क्षण है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने 22 जवनरी को होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा शेयर की है। 22 जनवरी को सुबह मंगल ध्वनि से इसकी शुरूआत होगी।

 

Scroll to load tweet…

 

01:15 PM (IST) Jan 21

मुंबई से रवाना हुए अभिनेता अनुपम खेर

 

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए अयोध्या के लिए रवाना हो गए। मुंबई एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि मन में बहुत भावनाएं हैं। बहुत सालों तक हमने इस शुभ दिन का इंतजार किया और कल वो दिन आ जाएगा।

 

01:12 PM (IST) Jan 21

राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा: विमान यात्रियों ने गाया राम भजन

 

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए दिल्ली से अयोध्या जाने वाले विमान यात्रियों ने राम भजन गए। यह यात्री 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे हैं।

11:07 AM (IST) Jan 21

अयोध्या राम मंदिर: रूट डायवर्जन लागू

 

अयोध्या में 21 जनवरी से 23 जनवरी तक रास्तों पर डायवर्जन लागू कर दिया गया है। जाम न लगने के लिए पुलिसकर्मियों पर जिम्मेदारी सौंपी है। 70 बाइकों से पुलिसकर्मी गश्त करेंगे और गूगल मैप से जाम की जानकारी जुटाएंगे। लखनऊ की सीमा में थानों के अलावा गैर जनपदों से आए पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

 

09:49 AM (IST) Jan 21

अयोध्या राम मंदिर: आज शाम मंदिर में रखी जाएगी रामलला की मूर्ति

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि रामलला की मूर्ति वर्तमान में अस्थायी मंदिर है, जिसे आज शाम 8 बजे नए मंदिर में स्थापित किया जाएगा। कल नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

 

08:35 AM (IST) Jan 21

अयोध्या राम मंदिर: हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

22 जनवरी को अयोध्या में उत्सव, उल्लास और भक्ति का संगम होगा। भावनाओं का ज्वार उमड़ेगा तो धर्म की ध्वजा फहराई जाएगी। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का शंखनाद होगा। यह ऐसा अवसर है जिसे यूपी सरकार यादगार बनाना चाहती है। माना जा रहा है कि इस कार्यक्रम में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा के लिए सेना से बात की जा रही है। पीएम मोदी की सुरक्षा को पुख्ता करते हुए यह कार्य किया जाएगा।

07:11 AM (IST) Jan 21

अयोध्या राम मंदिर: 400 कैमरों से होगी मंदिर की निगरानी

22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जगह-जगह पर 400 सीसीटीवी कैमरे तैनात किए गए हैं। इसकी सेंट्रल मॉनिटरिंग की जा रही है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

 

Scroll to load tweet…

 

07:04 AM (IST) Jan 21

राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा: 114 कलशों से मूर्ति स्नान

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तीर्थ श्रेत्र के अनुसार अब भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा में सिर्फ 1 दिन का समय ही शेष है। रविवार यानि 21 जनवरी को 114 कलश जल से मूर्ति को स्नान कराया जाएगा। इसके अलावा भी कई और अनुष्ठान किए जाएंगे।

05:04 AM (IST) Jan 21

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: अयोध्या में बिना पास वाले वाहनों की नो एंट्री

अयोध्या में खालिस्तान समर्थक तीन लोगों के पकड़े जाने के बाद एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। अब 26 जनवरी तक के लिए अलर्ट बढ़ा दिया गया है। इस बीच यह फैसला लिया गया है कि बिना पास के कोई भी वाहन अयोध्या में एंट्री नहीं कर पाएगा।

 

05:04 AM (IST) Jan 21

अयोध्या राम मंदिर लाइन: सोने की प्रतिक्रितियां डिमांड में

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश में उत्साह और भक्ति का माहौल है। सोने की बनी मूर्तियां और राम मंदिर की प्रतिकृति इस वक्त डिमांड में है। करीब 30 हजार से लेकर 2 लाख तक की मूर्तियां बेची जा रही हैं और आश्चर्य की बात है कि स्टॉक भी खत्म हो गया है।

04:42 AM (IST) Jan 21

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: 21 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के 6ठें दिन कई अनुष्ठान किए जाने हैं। रविवार को स्थापित देवताओं का दैनिक पूजन, हवन, पारायण, आदि कार्य, प्रातः मध्वाधिवास, मूर्ति का 114 कलशों के विविध औषधीयुक्त जल से स्नपन, महापूजा, उत्सवमूर्ति की प्रासाद‌ परिक्रमा, शय्याधिवास, तत्लन्यास, महान्यास आदिन्यास, शान्तिक-पौष्टिक - अघोर होम, व्याहति होम, रात्रि जागरण, सायं पूजन एवं आरती होगी।

 

Scroll to load tweet…

 

 

04:23 AM (IST) Jan 21

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण शुरू

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के सभी कार्यक्रमों का अब लाइव प्रसारण किया जा रहा है। इतना ही नहीं प्राण प्रतिष्ठा की असीम प्रसन्नता का परिचायक दशरथ दीप जला दिया गया है। यह करीब 21 हजार लीटर तेल से जलाया जा रहा है। इसके लिए सवा क्विंटल रूई की बत्ती का प्रयोग किया गया है। दीप की परिधि करीब 300 फीट है।

 

Scroll to load tweet…

 

 

04:19 AM (IST) Jan 21

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: सुरक्षा का अभेद्य किला बनी रामनगरी

22 जनवरी के कार्यक्रम को देखते हुए पूरी अयोध्या को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। स्थानीय पुलिस के अलावा सुरक्षा बलों की अलग-अलग टुकड़ियां, एसपीजी के जवानों की तैनाती की जा चुकी है। इसके अलावा केंद्रीय खुफिया एजेंसियां भी अयोध्या में सक्रिय हैं।

 

Scroll to load tweet…

 

 

04:18 AM (IST) Jan 21

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: दिव्य सजा है भगवान का मंदिर

अयोध्या में होने वाले मुख्य कार्यक्रम के लिए 3 लाख वर्गफीट में पंडाल बनाया गया है। यहां देश-विदेश से आने वाले वीवीआईपी हस्तियों के लिए नई कुर्सियां लगाई जा रही हैं। देश के अलग-अलग राज्यों से फूल मंगाए गए हैं, जिससे अयोध्या को सजाया संवारा जा रहा है।

 

Scroll to load tweet…