01:01 PM (IST) Jan 22

पीएम मोदी ने की रामलला की पहली आरती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला की पहली आरती की। इस दौरान मंगल संगीत बजाए गए। आरती पूरा होने पर शंख बजाया गया। मोहन भागवत, योगी आदित्यनाथ और आनंदीबेन पटेल ने भी आरती की।

12:38 PM (IST) Jan 22

राम मंदिर में विराज रामलला

रामलला राम मंदिर में विराज गए हैं। अभिजीत मुहूर्त में श्रीरामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के समय गर्भगृह में पीएम नरेंद्र मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, यूपी के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद थे। आप भी इस वीडियो को देखकर प्रभु श्री राम के दर्शन कर सकते हैं। 

 

Scroll to load tweet…

 

12:15 PM (IST) Jan 22

पीएम के बगल में बैठे हैं मोहन भागवत

प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान चल रहा है। मुख्य यजमान के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया। इसके बाद देवताओं की पूजा शुरू हुई। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पीएम मोदी के बगल में बैठे हैं।

 

Scroll to load tweet…

 

Read Full Story
12:13 PM (IST) Jan 22

प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू

पूजा की सामग्री लिए नरेंद्र मोदी राम मंदिर के गर्भगृह पहुंचे। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू हो गया है। पीएम जो सामान लेकर आए उसमें चांदी का छत्र, कपड़े और पूजा के अन्य सामान हैं।

 

Read Full Story
12:09 PM (IST) Jan 22

पूजा की सामग्री लेकर राम मंदिर पहुंचे पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूजा की सामग्री लेकर राम मंदिर में प्रवेश किया है। इससे पहले पीएम ने एक्स पर पोस्ट किया, "अयोध्या धाम में श्री राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा का अलौकिक क्षण हर किसी को भाव-विभोर करने वाला है। इस दिव्य कार्यक्रम का हिस्सा बनना मेरा परम सौभाग्य है। जय सियाराम!"

 

Scroll to load tweet…

 

 

11:51 AM (IST) Jan 22

रजनीकांत राम मंदिर पहुंचे

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए एक्टर रजनीकांत राम मंदिर पहुंचे हैं।

 

Scroll to load tweet…

 

11:50 AM (IST) Jan 22

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पहुंचे राम मंदिर

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए राम मंदिर पहुंचे हैं।

 

Scroll to load tweet…

 

11:48 AM (IST) Jan 22

मुकेश अंबानी पहुंचे राम मंदिर

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक व चेयरपर्सन नीता अंबानी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए राम मंदिर पहुंचे हैं। मुकेश अंबानी ने कहा कि आज भगवान राम आ रहे हैं। 22 जनवरी को पूरे देश के लिए राम दिवाली होगी। वहीं, नीता अंबानी ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है।

 

11:40 AM (IST) Jan 22

राम मंदिर पहुंचे नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर पहुंच गए हैं। वह राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के मुख्य यजमान हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी ने उनका स्वागत किया।

 

11:32 AM (IST) Jan 22

आकाश से हुई फूलों की बारिश

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले हेलिकॉप्टरों से फूलों की बारिश की गई है। एक के बाद एक कई हेलिकॉप्टर राम मंदिर परिसर के ऊपर उड़ते हुए गुजरे और फूलों की बारिश की।

 

Scroll to load tweet…

 

 

11:26 AM (IST) Jan 22

सोनू निगम ने राम मंदिर में गाया 'राम सिया राम...'

सिंगर सोनू निगम ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले 'राम सिया राम...' गाया।

 

Scroll to load tweet…

 

11:14 AM (IST) Jan 22

आकाश अंबानी पहुंचे राम मंदिर

रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन आकाश अंबानी अपनी पत्नी श्लोका मेहता के साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए राम मंदिर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि आज का दिन इतिहास के पन्नों में लिखा जाएगा। हम यहां आकर खुश हैं।

11:09 AM (IST) Jan 22

योग गुरु रामदेव-धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे राम मंदिर

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री, योग गुरु रामदेव और स्वामी चिदानंद सरस्वती राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे हैं।

 

Scroll to load tweet…

 

11:03 AM (IST) Jan 22

हेलीकॉप्टर से बनाया वीडियो

पीएम हेलीकॉप्टर से अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे हैं। उसी हेलीकॉप्टर से राम मंदिर का वीडियो बनाया गया है। वीडियो में राम मंदिर के पूरे परिसर को देखा जा सकता है।

 

Scroll to load tweet…

 

 

11:00 AM (IST) Jan 22

राम मंदिर पहुंचे फिल्म स्टार

माधुरी दीक्षित नेने, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, आयुष्मान खुराना, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और रोहित शेट्टी राम मंदिर पहुंचे हैं।

 

10:53 AM (IST) Jan 22

RSS प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे राम मंदिर

RSS प्रमुख मोहन भागवत राम मंदिर पहुंचे हैं। उन्होंने संतों को हाथ जोड़कर प्रणाम किया।

 

Scroll to load tweet…

 

10:49 AM (IST) Jan 22

अनिल अंबानी, चंद्रबाबू नायडू और चिरंजीवी पहुंचे राम मंदिर

उद्योगपति अनिल अंबानी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए राम मंदिर पहुंचे है। आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू राम मंदिर आए हैं। राम मंदिर आए एक्टर चिरंजीवी ने कहा कि वह यहां आकर बहुत खुश हैं। भगवान ने उन्हें यह खास मौका दिया है।

 

Scroll to load tweet…

 

 

10:41 AM (IST) Jan 22

पीएम नरेन्द्र मोदी अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। वह राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मुख्य यजमान हैं।

 

10:39 AM (IST) Jan 22

राजनाथ सिंह ने अपने घर पर की भगवान राम की पूजा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अपने घर पर भगवान राम की पूजा की।

10:34 AM (IST) Jan 22

बेटे अभिषेक के साथ राम मंदिर पहुंचे अमिताभ बच्चन

सुपर स्टार अमिताभ बच्चन बेटे अभिषेक बच्चन के साथ राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं।