केजरीवाल जेल से छूट गए, जेल के ताले टूट गए...देखें स्वागत की 10 तस्वीर
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल शुक्रवार शाम को तिहाड़ जेल से बाहर आए। उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में आप के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
- FB
- TW
- Linkdin
)
अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आए तो उनके समर्थकों ने नारा लगाया, "जेल के ताले टूट गए, केजरीवाल छूट गए"। दिल्ली के सीएम ने अपने समर्थकों का आभार व्यक्त किया।
केजरीवाल जिस समय जेल से बाहर आए उस समय बारिश हो रही थी। केजरीवाल जेल परिसर से बाहर निकले तो उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, आप नेता मनीष सिसोदिया, आतिशी, संजय सिंह और भगवंत मान भी थे।
अरविंद केजरीवाल ने कार की सनरूफ पर खड़े होकर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके बाद वह रोड शो करते हुए घर गए।
'भारत माता की जय', 'वंदे मातरम' और 'इंकलाब जिंदाबाद' के नारों के साथ अरविंद केजरीवाल ने अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने दिल्ली के लोगों को उनके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद दिया।
केजरीवाल के स्वागत के लिए आए भगवंत मान, मनीष सिसोदिया और अन्य नेता ट्रक पर खड़े थे। वे भारी बारिश के चलते भीग गए थे।
अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाला मामले में 21 मार्च को ईडी ने और फिर जून में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था।
सुप्रीम कोर्ट ने पहले ईडी मामले में जमानत दी थी। शुक्रवार को सीबीआई मामले में भी सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी। इसके बाद अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आए।
बता दें कि नवंबर 2021 में दिल्ली सरकार नई आबकारी नीति लेकर आई थी। इसमें दिल्ली सरकार ने शराब की खुदरा बिक्री से हाथ खींच लिया और निजी लाइसेंसधारियों को दुकानें चलाने की अनुमति दे दी।
आप सरकार पर आरोप लगे कि अपने पसंदीदा कारोबारियों को गलत तरीके से लाभ पहुंचाया गया। इसके बदले भारी रिश्वत ली गई।
दिल्ली के उपराज्यपाल ने सीबीआई को मामले की जांच करने के लिए कहा। सितंबर 2022 में राज्य सरकार ने नई नीति वापस ले ली और पुरानी नीति लागू कर दी।