सार
Mother Killed Son in Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां 57 साल की एक मां ने अपने बेटे की हत्या कर दी। उसके शव को पांच टुकड़ों में काटा और बोरियों में भरकर नहर में फेंक दिया। पुलिस ने शनिवार को मामले की जानकारी दी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने बेटे के गलत आचरण से तंग आ गई थी। उसने अपनी मामी के साथ रेप करने की कोशिश की। इसके बाद मां ने खुद अपने बेटे को मार डाला। इसके बाद रिश्तेदारों की मदद से शव के टुकड़े किए।
प्रकाशम के एसपी एआर दामोदर ने बताया कि के. लक्ष्मी देवी ने 13 फरवरी को 35 साल के अपने बेटे के. श्याम प्रसाद की हत्या की थी। श्याम प्रसाद सफाईकर्मी था। श्याम प्रसाद की हत्या में लक्ष्मी देवी के रिश्तेदारों ने उसकी मदद की।
बेटे ने की मामियों के साथ रेप की कोशिश, मां ने मारा डाला
एसपी ने बताया कि महिला के लिए अपने बेटे का विकृत और अभद्र व्यवहार सहना मुश्किल हो गया था। इसके चलते उसने बेटे को मार डाला। प्रसाद ने बेंगलुरु, खम्मम और हैदराबाद में अपनी मौसी और अन्य रिश्तेदारों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया था। प्रसाद की शादी नहीं हुई थी। हैदराबाद और नरसारावपेटा में उसने अपनी मामियों के साथ रेप करने की कोशिश की थी।
यह भी पढ़ें- कर्नाटक: ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने गोवा के पूर्व विधायक को पीटा, हुई मौत, Video
धारदार हथियार से काटकर ली जान, बोरियों में भरे शव के टुकड़े
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने कुल्हाड़ी या किसी और धारदार हथियार से मारकर बेटे की हत्या की। हत्या के बाद शव को पांच टुकड़ों में काटा गया। इन टुकड़ों को तीन बोरियों में भरकर कंबुम गांव में नकलगंडी नहर में फेंक दिया गया। इस हत्याकांड के आरोपी फरार हैं। पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) और 238 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।