MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • National News
  • BJY में दिखीं रंगीला Girl उर्मिला मातोंडकर, सर्जिकल स्ट्राइक पर दिग्विजय के बयान से राहुल गांधी ने किया किनारा

BJY में दिखीं रंगीला Girl उर्मिला मातोंडकर, सर्जिकल स्ट्राइक पर दिग्विजय के बयान से राहुल गांधी ने किया किनारा

अभिनेत्री से पॉलिटिकल लीडर बनीं उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। यात्रा जम्मू के नगरोटा शहर से मंगलवार की सुबह फिर से शुरू हुई। 

Amitabh Budholiya | Updated : Jan 24 2023, 02:34 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

जम्मू(Jammu). अभिनेत्री से पॉलिटिकल लीडर बनीं उर्मिला मातोंडकर(Actor-turned-politician Urmila Matondkar) कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। यात्रा नगरोटा शहर से मंगलवार की सुबह फिर से शुरू हुई। मातोंडकर, 1990 के दशक के एक लोकप्रिय बॉलीवुड एक्ट्रेस हुआ करती थीं। वे कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे सेना के गढ़(army garrison) के पास से मार्च शुरू होने के तुरंत बाद इसमें शामिल हुईं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत करने के लिए मार्ग के किनारे सड़क पर लंबी लाइन लगा रखी थी। इस बीच जम्मू में राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान पर कहा कि वे उनके बयान से बिलकुल सहमत नहीं है। यह उनका व्यक्तिगत बयान है। हमें आर्मी पर पूरा भरोसा है। आर्मी कुछ भी करे, उसके सबूत देने की जरूरत नहीं है। देखिए कुछ तस्वीरें...

27
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

मातोंडकर (48) ने 6 महीने के छोटे सहयोग के बाद सितंबर 2019 में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और 2020 में शिवसेना में शामिल हो गई थीं। हालांकि अब फिर से उनका झुकाव कांग्रेस की ओर दिखाई दे रहा है।

37
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

क्रीम-कलर्ड ट्रेडिशनल कश्मीर फेरन (loose gown) और बीनी कैप(beanie cap) पहने मातोंडकर राहुल गांधी के साथ यात्रा में चलते हुए बातचीत करती रहीं। प्रसिद्ध लेखक पेरुमल मुरुगन और जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विकार रसूल वानी, उनके पूर्ववर्ती जीए मीर और पूर्व मंत्री तारिक हामिद कर्रा भी हाथों में तिरंगा लेकर सैकड़ों अन्य लोगों के साथ शामिल हुए।

47
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा गुरुवार को पंजाब से जम्मू-कश्मीर में दाखिल हुई और सोमवार को जम्मू शहर पहुंची थी। मार्च 30 जनवरी को शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में एक भव्य रैली के साथ श्रीनगर में अपने समापन से पहले जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे से सेटे रामबन और बनिहाल में दो रात विश्राम होगा।

यह भी पढ़ें-अपने नेता को जानो: PM से बोली एक लड़की-मैं 2015 से आपसे सपने में बात कर रही हूं, जानें मोदी ने 'गूगल ज्ञानियों' से क्या कहा?

57
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

लद्दाख प्रादेशिक कांग्रेस के अध्यक्ष नवांग रिगजिन जोरा के नेतृत्व में 65 सदस्यीय लद्दाख प्रतिनिधिमंडल यात्रा की शुरुआत में गांधी के साथ शामिल हुआ और उन्हें अपने लोगों के मुद्दों और चिंताओं के बारे में जानकारी दी।

कांग्रेस ने अपने twitter पर इस तस्वीर का कैप्शन लिखा-सहनशीलता, क्षमा, दया को तभी पूजता जग है। बल का दर्प चमकता उसके पीछे जब जगमग है।

67
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

कश्मीरी पंडित प्रवासी महिलाओं का एक समूह अपने पारंपरिक परिधान पहने और फूल की पंखुड़ियां लिए हुए, गांधी का स्वागत करने के लिए प्रसिद्ध कोल-कंडोली मंदिर के बाहर इंतजार कर रहा था। एक प्रवासी महिला गीता कौल ने कहा-"हम कश्मीर से हमारे प्रवास के बाद पिछले तीन दशकों से जम्मू में भटक रहे हैं। हम गांधी का स्वागत करने के लिए यहां आए हैं, क्योंकि वह घाटी में हमारे पुनर्वास में मदद कर सकते हैं। कांग्रेस ने अतीत में रोजगार प्रदान करके समुदाय के लिए काम किया था।

77
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

कांग्रेस ने अपने twitter पर शेयर करते हुए लिखा-इस तस्वीर में कुछ खास है...ध्यान से देखिए- ZOOM करके। कंटीले तारों के उस पार हमारे देश के सैन्य रखवाले खड़े हैं और इस तरफ लोकतंत्र के रखवाले राहुल गांधी।
 

एक जगह कांग्रेस ने tweet करके लिखा-राहुल गांधी से हाथ मिलाते हमारे वीर जवानों के चेहरों पर जो प्रेम और अपनेपन का भाव है, वो दर्शाता है कि राहुल गांधी की इस यात्रा में हिंदुस्तान क्यों उमड़कर आ रहा है। दरअसल जब आप देश के प्रति प्रेम का भाव लेकर पैदल निकलते हैं, तो कांटों की सरहद ही सबसे पहले टूटती है। वीरों को सलाम।

यह भी पढ़ें-हैदराबाद की सेंट्रल यूनिवर्सिटी में विवादास्पद BBC डॉक्यूमेट्री की स्क्रीनिंग के बाद पुलिस एक्शन में, JNU पीछे हटा

 

Amitabh Budholiya
About the Author
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories