MalayalamNewsableKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • National News
  • कोलकाता: TMC और ISF कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत, सड़क जाम किया तो पुलिस ने बरसाई लाठी, 100 गिरफ्तार

कोलकाता: TMC और ISF कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत, सड़क जाम किया तो पुलिस ने बरसाई लाठी, 100 गिरफ्तार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शनिवार को TMC और ISF (इंडियन सेक्युलर फ्रंट) के कार्यकर्ताओं के बीच हुए भिड़ंत के चलते जमकर उपद्रव हुआ। हिंसक झड़प में 7 लोग घायल हो गए। पुलिस ने 100 लोगों को गिरफ्तार किया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

2 Min read
Vivek Kumar
Published : Jan 21 2023, 11:19 PM IST | Updated : Jan 21 2023, 11:37 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image
Image Credit : Twitter

ISF के कार्यकर्ताओं ने TMC पर हमला करने का आरोप लगाया और तृणमूल नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोलकाता में सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम हटाने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर जमकर लाठियां बरसाई। इस दौरान ISF कार्यकर्ताओं ने पथराव किया, जिसके बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

25
Asianet Image
Image Credit : PTI

पुलिस ने प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आईएसएफ के इकलौते विधायक नौशाद सिद्दीकी और पार्टी के करीब 100 समर्थकों को गिरफ्तार किया है। 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पीरजादा अब्बास सिद्दीकी ने इंडियन सेक्युलर फ्रंट का गठन किया था। ISF शनिवार को अपना स्थापना दिवस मना रहा था। ISF के सैकड़ों कार्यकर्ता कोलकाता के एस्प्लेनेड क्षेत्र में एकत्र हुए थे।

35
Asianet Image
Image Credit : PTI

कोलकाता आ रहे आईएसएफ के कार्यकर्ता से पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर क्षेत्र में टीएमसी के कार्यकर्ता भिड़ गए थे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई थी। झड़प के दौरान आईएसएफ कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर तृणमूल पार्टी के एक ऑफिस में आग लगा दी।

45
Asianet Image
Image Credit : PTI

दक्षिण 24 परगना जिले में हुए हमले के खिलाफ ISF के कार्यकर्ताओं ने शनिवार शाम को कोलकाता के एस्प्लेनेड क्षेत्र में सड़क जाम कर दिया। वे तृणमूल नेता अरबुल इस्लाम की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सड़क जाम के कारण यातायात ठप होने के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया। ISF कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव किया तो पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।

55
Asianet Image
Image Credit : PTI

ISF कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई भिड़त के चलते एस्प्लेनेड क्षेत्र में काफी देर तक सड़क पर अफरा-तफरी मची रही। पुलिस की पिटाई से बचने के लिए ISF कार्यकर्ता इधर-उधर भाग रहे थे। पुलिस के लाठीचार्ज और भीड़ द्वारा किए गए पथराव के चलते कई लोग जख्मी हो गए। भीड़ के तितर-बितर होने पर सड़क मलबे से भरा नजर आया।

Vivek Kumar
About the Author
Vivek Kumar
विवेक कुमार। डिजिटल मीडिया में 12 साल का अनुभव। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं। नेशनल, वर्ल्ड, ट्रेन्डिंग टॉपिक, एक्सप्लेनर, डिफेंस, पॉलिटिक्स जैसे टॉपिक में इनका इंट्रेस्ट है। इन्होंने एमएससी किया हुआ है। मूलतः ये बिहार के रहने वाले हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved