सार


मुंबई में एक बैग में मिली लड़की की सिर कटी लाश के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जहां इस घटना को अंजाम किसी और ने नहीं बल्कि पिता ने दिया था। क्योंकि उसकी बेटी दूसरे धर्म के लड़के से प्यार जो करती थी।

मुंबई (महाराष्ट्र). मुंबई में एक लड़की की सिर कटी लाश के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिसको जानकर हर कोई हैरान है। इस घटना को अंजाम किसी और ने नहीं बल्कि मृतका के पिता ने दिया है। जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बैग में मिली थी लड़की की सिर कटी लाश
दरअसल, ये शॉक्ड कर देने वाला मामला रविवार की सुबह मुंबई में कल्याण स्टेशन पर सामने आया था। जहां पुलिस ने एक बैग में लड़की का सिर कटा शव बरामद किया था। शुरुआत में तो इसको पुलिस दूसरी ही नजर से देख रही थी। लेकिन जब जांच की तो पता चला कि इस हत्या को अंजाम एक पिता ने ही दिया है।

बेटी ने प्यार किया तो पिता ने दे दी मौत
पुलिस ने पिता अरविंद तिवारी को हॉरर किलिंग का मामला बताते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि इस घटना के पीछे बेटी का प्यार था, जिसकी वजह से उसकी हत्या की गई। दरअसल आरोपी की बेटी प्रिंसी अपने पड़ोस में रहने वाले दूसरे धर्म के लड़के से प्यार करती थी। लेकिन पिता और घरवालों को यह पसंद नहीं था। वह इसके लिए कई बार उस युवक से मिलने के लिए मना भी कर चुके थे। लेकिन बेटी कहती थी मैं उसी से प्यार करती हूं और शादी भी उसी से करूंगी।

पिता ने यूं बेटी को उतारा मौत के घाट
शनिवार की रात प्रिंसी और अरविंद तिवारी में उस लड़के को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक झगड़े में तब्दील हो गया। जहां पहले तो आरोपी ने बेटी को जहर देकर मारा। फिर एक हथियार से लाश के कई टुकड़े करके बैग में भर दिए। आरोपी ने जब इस घटना को अंजाम दिया उस समय घर में और कोई नहीं था। आरोपी की पत्नी और अन्‍य परिजन यूपी गए हुए थे।  

ऐसे पकड़ में आया आरोपी...
आरोपी इसके बाद एक ऑटो वाले को बुलाकर बैग को उसमें रखकर ठिकाने लगाने के लिए निकल पड़ा। जहां वो टिटवाला स्टेशन पहुंचे। वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में वह बैग ले जाते हुए कैद हो गया। इसके बाद आरोपी बैग को घसीटते हुए कल्याण स्टेशन के बाहर टैक्सी स्टैंड तक लाया। फिर वहां एक ऑटो वाले को बुलाकर उसमें सवार हो गया। लेकिन ऑटो के चालक ने यूं ही पूछ लिया सर इस बैग में क्या रखा है। बस इतना सुनते ही अरविंद तिवारी वहां से भाग खड़ा हुआ। फिर चालक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जब पुलिस ने बैग को खोलकर देखा तो उसमें लड़की की लाश के टुकड़े रखे हुए थे।