एमबीबीएस और नर्सिंग की सीटें बढ़ेंगी।
चाइल्ड बजट के लिए 27 हजार 792 करोड़ का प्रावधान।
स्वास्थ्य के लिए 13.642 करोड़ का प्रस्ताव।
एसट वर्ग के लिए 26941 करोड़ प्रस्तावित।
- Home
- States
- Madhya Pradesh
- Madhya Pradesh Budget 2022 : देवड़ा ने पेश किया 2.79 लाख करोड़ का टैक्स फ्री बजट, जानिए बड़े ऐलान
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
Madhya Pradesh Budget 2022 : देवड़ा ने पेश किया 2.79 लाख करोड़ का टैक्स फ्री बजट, जानिए बड़े ऐलान
)
Madhya Pradesh Budget 2022 : मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने आज यानी बुधवार को विधानसभा में बजट पेश किया। इस बार सरकार ने कुल 2 लाख 79 हजार 237 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। सरकार ने अपने बजट में 55 हजार 111 करोड़ रुपए का राजकोषीय घाटा अनुमान लगाया गया है। सरकार ने साल 2023 के चुनाव से पहले इसमें कोई नया टैक्स नहीं लगाया है। इस बार सरकार ने अपने बजट में महिला, किसान, बेरोजगार और बच्चों पर फोकस किया है। इतना ही नहीं, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने चाइल्ड बजट अलग से पेश किया। आइए आपको भी बताते हैं इस बार बजट में किस तरह के प्रावधान किया गया है।
यह भी हुए ऐलान
ऐजुकेशन सेक्टर को सौगात
- प्रदेश में इस साल 360 नए सीएम राइज स्कूल खोलने जाएंगे।
- इसके लिए बजट में सात हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
- हायर एजुकेशन के लिए बजट में कुल 12.47 करोड़ का बजट
प्राइवेट सेक्टर को सौंपे जाएंगे पैलेस
भोपाल का ताजमहल, रीवा का गोविंदगढ़, छतरपुर का राजगढ़ पैलेस निजी निवेशकों को दिया जाएगा।
2.79 लाख करोड़ का बजट
- साल 2022-23 के लिए कुल 2 लाख 79 हजार 237 करोड़ का बजट पेश किया।
- कोई नया कर नहीं लगाया गया है।
- इस साल के लिए 5 हजार 511 करोड़ का अनुमानित राजकोषीय घाटा है।
- पिछले साल की तुलना में इस बार 13 फीसदी अधिक राजस्व वसूली का अनुमान है।
जॉब पर फोकस
- प्रदेश में जनजाति विकास निगम बनेगा। इसके लिए बजट में प्रावधान किया गया है।
- तेंदूपत्ता संग्राहकों की लभांश राशि बढ़ाई गई है। यह रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा।
- दुग्ध उत्पादन योजना होगी शुरू, बजट में इसे लेकर 1050 करोड़ रुपए का प्रावधान।
- भोपाल के बगरोद और बैरसिया में उद्योग पार्क स्थापित की जाएगी।
- प्रदेश के क्षेत्रों में कौशल विकास केंद्र का शुभारंभ होगा।
- 10 लाख लोगों को इस साल घर मिलेगा।
217 EV चार्जिंग स्टेशन
प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहन के लिए 217 चार्जिंग स्टेशन बन रहे हैं।
बड़े ऐलान
- मुख्यमंत्री मत्स्य योजना के लिए 50 करोड़ की राशि स्वीकृत।
- मछली पालन के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं, शुरू होगी मुख्यमंत्री मत्स्य पालन योजना।
- सौर उर्जा पर जोर, एमपी सागर, शाजापुर और उज्जैन में नए सोलर पार्क का होगा निर्माण।
- इस साल 13 हजार नए शिक्षकों की भर्ती होगी।
- आदिवासी क्षेत्रों में कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया जाएगा।
- भोपाल में ग्लोबल स्किल पार्क का निर्माण होगा।
11 नए इंडस्ट्रियल जोन
प्रदेश में 11 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित होंगे। इनमें 11 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
मनरेगा के लिए बजट में 3500 करोड़
मनरेगा के लिए बजट में 3500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
हवाई सेवा के विस्तार
सिंगरौली में हवाई पट्टी का विस्तार होगा।
उज्जैन में मेडिकल डिवाइस पार्क के निर्माण को मंजूरी
- सरकार ने इस बजट में उज्जैन में मेडिकल डिवाइस पार्क के निर्माण को मंजूरी।
- उद्योग के लिए सस्ती दरों पर जमीन उपलब्ध करवाई जाएगी।
- उद्योग लगने से प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
बिजली पर बढ़ाई सब्सिडी
सरकार ने बिजली बिल पर 25000 करोड़ रुपए का सब्सिडी का प्रावधान है। किसानों को एक लाख 72 हजार करोड़ की सहायता राशि दी।
किसानों और कृषि पर फोकस
वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने कहा कि कृषि के लिए हम नई योजनाएं शुरू करेंगे। यहां के खास उत्पादों को जीआई टैग दिलाएंगे।
प्रदेश को दी गई सस्ती बिजली
सस्ती बिजली के लिए 21 हजार करोड़ की सब्सिडी दी गई है। 42 लाख हेक्टेयर में सिंचाई हो रही है। ग्रामीण अंचलों में विकास की गति बढ़ी है।
सड़क निर्माण पर 108 करोड़ का बजट
सड़क निर्माण के लिए बजट में 108 करोड़ रुपए का प्रवाधान है।
4000 किमी सड़क निर्माण का लक्ष्य
प्रदेश सरकार ने जनवरी 2022 तक प्रदेश में 3048 किमी सड़कें बनाई हैं। उन्होंने कहा कि इस साल 4000 किमी सड़क निर्माण का लक्ष्य है।
आत्मनिर्भर एमपी का संकल्प
हंगामे के बीच वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने सदन में 2022-23 के लिए बजट पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सीएम शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में लक्ष्य हासिल कर रहे हैं। यह बजट आत्मनिर्भर एमपी का संकल्प है।
भगवान राम के नाम से की बजट भाषण की शुरूबात
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट भाषण की शुरुआत भगवान के नाम से की है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस से शांत रहने की अपील की है। संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी कांग्रेस के हंगामे पर गरम हो गए हैं। इसके बावजूद हंगामा जारी है।
बजट शुरू होते ही वेल में पहुंचे विपक्ष के विधायक
जब वित्तमंत्री ने भाषण शुरू किया तो विपक्ष के विधायक हंगामा करते हुए वेल में पहुंच गए।
विधानसभा में हंगामा
भाषण के शुरुआत के साथ ही विपक्ष ने हंगामा किया तो सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आपको जितना विरोध करना हो कर लें, लेकिन बजट भाषण शांति से सुन लें। प्रदेश की जनता इसे सुनना चाहती है।