Best Time to Visit Nepal: एडवेंचर का शौक रखते हैं और खास जगह की तलाश है तो नेपा आपके लिए बेस्ट रहेगा। नेपाल घूमने का सही समय क्या है? जानिए मार्च से फरवरी तक नेपाल की ट्रैवल गाइड, बेस्ट मौसम, ट्रैकिंग के बारे में।
हिमालय और हरियाली के बीच में बसने वाला नेपाल हमेशा से ट्रैकिंग ट्रैवलर्स के लिए अट्रैक्शन का डेस्टिनेशन रहा है। नेपाल में न सिर्फ हरियाली है बल्कि चहल-पहल भरे बाजार भी हैं। यहां पर आपको शांत झील भी मिलेगी और दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एवरेस्ट का खूबसूरत नजारा भी देखने को मिलेगा। अगर आपके मन में यह सवाल है कि आखिर नेपाल कब घूमने जाए? तो यहां पर हम आपको विभिन्न स्थानों के साथ महीनों की जानकारी देंगे, जब आप घूम सकते हैं।
मार्च से मई के महीने में ले ट्रेकिंग का मजा
ट्रेकिंग करने वाले लोगों को नेपाल में हमेशा मार्च से मई के बीच में जाना चाहिए। इस समय आपको रंग-बिरंगे रोडोडेंड्रोन के फूलों के साथ ही साफ आसमान दिखाई देगा। आप एवरेस्ट बेस कैंप हो या फिर लांगटांग घाटी जैसे खूबसूरत स्थान, दुनिया भर के ट्रैक्टर्स नेपाल घूमने आते हैं।
जून से अगस्त के बीच रहेगा सुहाना मौसम
झरने की शौकीन लोग जून से अगस्त के बीच नेपाल का मजा ले सकते हैं। यहां पर आपको वर्षा के कारण हरियाली देखने का मौका मिलेगा और साथ ही झरनों का आनंद प्राप्त होगा। मस्तंग, काठमांडू, लुम्बिनी आदि स्थानों में आप बारिश के मौसम में घूम सकते हैं।
सितंबर से नवंबर के बीच दिखेंगे क्रिस्टल क्लियर पहाड़
क्रिस्टल क्लियर पहाड़ों को अगर आपको देखना है तो आप सितंबर से नवंबर यानि कि शरद ऋतु के मौसम में नेपाल घूमने आ सकते हैं। यहां पर आपको वन्यजीव देखने के लिए सफारी की सुविधा मिलेगी। साथ ही विभिन्न प्रकार के त्योहारों का मजा नेपाल में देखने को मिलता है। नेपाल के दो सबसे बड़े फेस्टिवल दशईं और तिहार गांव को जगमगा देते हैं। आपको नेपाल की खूबसूरती देखनी है तो सितंबर से नवंबर के महीने में नेपाल जरूर जाएं। आप काठमांडू घाटी, लुम्बिनी, एवरेस्ट, बांदीपुर, चितवन आदि स्थानों में जा सकते हैं।
दिसंबर से फरवरी में जाएं इन स्थानों में
नेपाल में दिसंबर से फरवरी के बीच ठंड पड़ती है लेकिन फिर भी आप यहां पर घूमने का फुल मजा ले सकते हैं। यहां पर ऐसे समय में आपको उन स्थानों में जाना चाहिए जहां कम भीड़ होती है। आपको इस मौसम में कम बजट में होटल भी मिल जाएंगे और मनोरम दृश्य देखने का मौका मिलेगा।
ये भी पढ़ें: Monsoon में उदयपुर में घूमने वाली 8 बेहतरीन जगहें, यादों बस जाएगा ये शहर