Fri, 11 Jul, 2025 IST
hindi
MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaMarathimynation
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
Download App
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Lifestyle
  • Travel
  • Sikkim के 5 खूबसूरत मठ, जहां जाने पर आत्मा को मिलती है सुकून, आप भी करें रुख

Sikkim के 5 खूबसूरत मठ, जहां जाने पर आत्मा को मिलती है सुकून, आप भी करें रुख

Sikkims top 5 perfect monasteries:अगर आप ट्रैकिंग के साथ-साथ शांति और ट्रेडिशन से भी जुड़ना चाहते हैं तो सिक्किम की ये 5 मॉनास्ट्रीज आपके सफर का हिस्सा जरूर होनी चाहिए। मन की शांति मिलने के साथ-साथ आपको संस्कृति और इतिहास को जानने का मौका मिलेगा।

2 Min read
Nitu Kumari
Published : Jun 08 2025, 04:15 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
फोडोंग मॉनास्ट्री (उत्तर सिक्किम)
Image Credit : social media

फोडोंग मॉनास्ट्री (उत्तर सिक्किम)

गंगटोक से करीब 28 किमी दूर स्थित, यह मठ अपने प्राचीन वॉल पेटिंग और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। यहां का हर कोना बौद्ध संस्कृति की झलक दिखाता है।यह तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों दोनों के बीच बेहद लोकप्रिय है।

खुलने का समय – सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक।

25
रुमटेक मॉनास्ट्री (गंगटोक के पास)
Image Credit : social media

रुमटेक मॉनास्ट्री (गंगटोक के पास)

सिक्किम की सबसे बड़ी और प्रसिद्ध मॉनास्ट्री, रुमटेक मठ कर्मा कग्यू बौद्ध संप्रदाय का मुख्यालय भी है। यह हर दिन सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक खुली रहती है। यहां के भव्य प्रार्थना कक्ष, दीवारों पर बनी मनमोहक पेंटिंग्स (फ्रेस्को) और पहाड़ों के खूबसूरत दृश्य आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे।

एंट्री फीस – 10 रुपए प्रति व्यक्ति।

Related Articles

यूपी में बन रहा पांचवां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, जानें और क्या होगा खास
यूपी में बन रहा पांचवां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, जानें और क्या होगा खास
मात्र 9000 रुपये में घूम आएं ऊटी-मदुमलई के पहाड़, मिलेगा जन्नत का नजारा
मात्र 9000 रुपये में घूम आएं ऊटी-मदुमलई के पहाड़, मिलेगा जन्नत का नजारा
35
एंचे मॉनास्ट्री (गंगटोक)
Image Credit : social media

एंचे मॉनास्ट्री (गंगटोक)

गंगटोक से सिर्फ 3 किमी की दूरी पर स्थित एंचे मॉनास्ट्री 200 साल पुरानी है और न्यिंगमा पंथ की वज्रयान परंपरा का हिस्सा है। यह मठ देवदार और चीड़ के पेड़ों से घिरा हुआ है और ध्यान के लिए एकदम उपयुक्त स्थान है।

खुलने का समय – सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक।

45
गोंजांग मॉनास्ट्री (गंगटोक के पास)
Image Credit : social media

गोंजांग मॉनास्ट्री (गंगटोक के पास)

गंगटोक से लगभग 7 किमी दूर स्थित यह मठ अपनी शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा के लिए जाना जाता है। मठ रोज़ सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है। यहां ध्यान लगाने और बौद्ध धर्म की शिक्षाओं को महसूस करने का बेहतरीन अवसर मिलता है।

55
रालंग मॉनास्ट्री (रवंगल के पास)
Image Credit : social media

रालंग मॉनास्ट्री (रवंगल के पास)

दक्षिण सिक्किम के रवंगल से 6 किमी दूर स्थित रालंग मठ थंका पेंटिंग्स के विशाल संग्रह और रंगीन त्योहारों के लिए प्रसिद्ध है। यहां हर साल सितंबर के आसपास पांग ल्हाब्सोल उत्सव मनाया जाता है, जो माउंट कंचनजंघा को समर्पित होता है। यह पर्व देखने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं।

Nitu Kumari
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।

Tags:

यात्रा सुझाव मार्गदर्शिका (Yatra Sujhav Margdarshika)
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved