Pune to Patna Diwali Special Train: पुणे रहते हैं और छठ दिवाली पर घर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो रेलवे त्योहारों को देखते हुए पुणे से पटना रूट के लिए 7 स्पेशल ट्रेन चलाएगी। इन ट्रेन पर टिकट लें और बिना देर किए पहुंचें छठ - दिवाली में अपने घ। 

बिहार का सबसे बड़ा पर्व छठ पूजा और दिवाली करीब आते ही बिहार जाने वालों की भीड़ बढ़ जाती है। खासकर पुणे, मुंबई, बेंगलुरु और दिल्ली जैसे शहरों से लाखों लोग अपने घर बिहार की ओर निकलते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने पुणे से पटना के बीच कई स्पेशल और रेगुलर ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पुणे और पटना के बीच कुल 7 ट्रेनें चलेंगी, जिनमें से कुछ केवल खास दिनों में और कुछ हर दिन चलती हैं। अगर आप भी पुणे से पटना जाने का सोच रहे हैं, तो इन ट्रेन में टिकट ले सकते हैं।

1. ट्रेन नंबर 07315 – हुबली मुजफ्फरपुर स्पेशल (UBL MFP Special)

  • पुणे (PUNE)-पाटलिपुत्र (PPTA)
  • डिपार्चर टाइम: सुबह 05:00 बजे
  • आगमन समय: अगले दिन सुबह 10:05 बजे
  • कुल समय: 29 घंटे 05 मिनट
  • चलने का दिन: सिर्फ मंगलवार
  • औसत किराया: स्लीपर ₹850 से, 3AC ₹2200 तक

2. ट्रेन नंबर 03214 – हडपसर दानापुर स्पेशल (HDP DNR Special)

  • रूट: हडपसर (HDP)-दानापुर (DNR)
  • डिपार्चर टाइम: सुबह 06:45 बजे
  • आगमन समय: अगले दिन शाम 07:45 बजे
  • कुल समय: 37 घंटे
  • चलने का दिन: सिर्फ सोमवार
  • औसत किराया: स्लीपर ₹900 से, 3AC ₹2400 तक

इसे भी पढ़ें- छठ-दिवाली पर ट्रेनों-बसों में सफर के दौरान ध्यान रखें ये 15 बातें

3. ट्रेन नंबर 05290 – PUNE MFP SF Special

  • रूट: हडपसर (HDP)-पाटलिपुत्र (PPTA)
  • डिपार्चर टाइम: सुबह 10:00 बजे
  • आगमन समय: अगले दिन शाम 06:30 बजे
  • कुल समय: 32 घंटे 30 मिनट
  • चलने का दिन: सिर्फ बुधवार
  • औसत किराया: स्लीपर ₹950 से, 3AC ₹2500 तक

4. ट्रेन नंबर 01449 – PUNE DNR Special

  • रूट: पुणे (PUNE)-दानापुर (DNR)
  • डिपार्चर टाइम: दोपहर 03:30 बजे
  • आगमन समय: तीसरे दिन सुबह 02:00 बजे
  • कुल समय: 34 घंटे 30 मिनट
  • चलने का दिन: सप्ताह के सातों दिन
  • औसत किराया: स्लीपर ₹900 से, 3AC ₹2300 तक

5. ट्रेन नंबर 06211 – MYS DBG Special

  • रूट: पुणे (PUNE)-पटना जंक्शन (PNBE)
  • डिपार्चर टाइम: शाम 07:15 बजे
  • आगमन समय: तीसरे दिन सुबह 03:50 बजे
  • कुल समय: 32 घंटे 35 मिनट
  • चलने का दिन: सिर्फ गुरुवार
  • औसत किराया: स्लीपर ₹880 से, 3AC ₹2350 तक

इसे भी पढ़ें- Bangalore to Patna Train: बेंगलुरु से बिहार जाना हुआ आसान, छठ-दिवाली में इन 12 ट्रेनों से पहुंचे घर

6. ट्रेन नंबर 01481 – PUNE Danapur Special

  • रूट: पुणे (PUNE)-दानापुर (DNR)
  • डिपार्चर टाइम: रात 07:55 बजे
  • आगमन समय: तीसरे दिन सुबह 10:00 बजे
  • कुल समय: 38 घंटे 05 मिनट
  • चलने का दिन: सोमवार और शुक्रवार
  • औसत किराया: स्लीपर ₹950 से, 3AC ₹2600 तक

7. ट्रेन नंबर 12149 – Pune Patliputra Express

  • रूट: पुणे (PUNE)-पाटलिपुत्र (PPTA)
  • डिपार्चर टाइम: रात 09:05 बजे
  • आगमन समय: तीसरे दिन सुबह 03:00 बजे
  • कुल समय: 29 घंटे 55 मिनट
  • चलने का दिन: हर दिन
  • औसत किराया: स्लीपर ₹875 से, 3AC ₹2200 तक

पुणे से पटना ट्रेवल के लिए खास जानकारी

  • पटना के लिए पुणे से कुल ट्रेनें-7
  • प्रमुख स्टेशन पुणे जंक्शन (PUNE), हडपसर (HDP)
  • सबसे फास्ट ट्रेन-12149 Pune–Patliputra Express
  • सबसे लंबी जर्नी वाली-01481 Pune–Danapur Special (38 घंटे)
  • टिकट बुकिंग-IRCTC वेबसाइट / मोबाइल ऐप / रेलवे स्टेशन
  • एवरेज किराया रेंज-₹850 – ₹2600 (क्लास के अनुसार)

छठ और दिवाली के समय ट्रेन के लिए ट्रेवल टिप्स

  • टिकट कम से कम 30–45 दिन पहले बुक करें।
  • वेटिंग टिकट के बजाय Tatkal या Premium Tatkal में ट्राई करें।
  • अपने टिकट और आईडी की हार्ड कॉपी साथ रखें।
  • पटना पहुंचने के बाद लोकल ट्रांसपोर्ट की एडवांस प्लानिंग करें।
  • त्योहार सीजन में खानपान और चार्जिंग पॉइंट्स के लिए स्वयं इंतजाम रखें।

नोट- त्योहारों के समय में खासकर दिवाली और छठ के दौरान बिहार की सारी रूट काफी बिजी होती है, जिसके कारण ट्रेन पहुंचने में लेट हो सकता है। इसलिए घर से निकलते वक्त अपनी पूरी तैयारी करते हुए चलें, साथ ही ऊपर बताए गए औसत किराया कम या ज्यादा हो सकता है त्योहारों के समय में टिकट के दाम बढ़े हुए होते हैं, इसलिए असल प्राइज जानने के लिए IRCTC के वेबसाइट को चेक करें। त्योहारी सीजन के चलते ट्रेन की सीट तेजी से फुल हो जा रही है, इसलिए टिकट बुक करने में देर न करें।