सार

Nepal tour package: गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के साथ बजट में नेपाल घूमने का प्लान बनाएं। जानें नेपाल जाने का सबसे सस्ता तरीका, होटल, खाना, ट्रांसपोर्ट और घूमने की बेस्ट जगहें।

Nepal Travel Budget: गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई हैं। बच्चों को बाहर घुमाना है तो इस बार क्यों ना इंटरनेशलन ट्रिप प्लान की जाए। वो भी बजट में। आज हम आपके लिए पड़ोसी देश नेपाल ट्रैवल गाइड की लेकर आये हैं। जिसकी मदद से बजट में रहते हुए नेपाल को एक्सप्लोर किया जा सकता है। खास बात है, नेपाल के लिए वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है। आप केवल भारतीय डॉक्यूमेंट्स के सहारे नेपाल विजिट कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं नेपाल के लिए बेस्ट टूर प्लान।

View post on Instagram
 

भारत से नेपाल के लिए फ्लाइट्स ( India to Nepal Flights) 

भारत से नेपाल सड़क मार्ग से पहुंचा जा सकता है। हालांकि आप अगर कुछ एडवेंचर करना चाहते हैं तो फ्लाइट लेना बेहतर रहेगा। आप हिमालय की ऊंची चोटियों को निहार सकते हैं। मुंबई, दिल्ली और कोलकाता, बेंगलुरू से नेपाल के लिए सीधे फ्लाइट मिल जाएगी। ये 2 घंटे में आपको नेपाल पहुंचा देगी।

लोकल ट्रांसपोर्ट के लिए खास इस्तेमाल ( Nepal Local Transport) 

नेपाल ट्रिप में घूमने के लिए पैसा बचाना है तो बाइक और कार रेंट पर लें। अगर कार और बाइक किराये पर नहीं लेना चाहते हैं तो टैक्सी बुक करने के लिए Tximandu और Pathao ऐप का इस्तेमाल करें। ये आपका काम बिल्कुल आसान कर देगी।

नेपाल में रुकने के लिए बेस्ट होटल ( Best Hotel & Stays in Nepal)

नेपाल में होटल बजट के साथ हॉस्टल मिल जाएंगे। इसके अलावा आप थमेल स्ट्रीट के पास होटल बुक करें, क्योंकि वहां ढेर सारे रेस्टोरेंट्स और कैफे मिलेंगे। वहीं, लग्जरी होटल चाहिए तो यहां हर दिन का खर्चा लगभग 2 हजार रुपए के आसपास हो सकता है।

नेपाल का प्रसिद्ध खाना ( Famous Food of Nepal) 

नेपाल खाने के शौकीनों के लिए जन्नत है।ज्यादातर रेस्टोरेंट्स में कुताब, फालाफेल, पास्ता, चाइनीज़ और इंडियन वेज डिशेस मिलती हैं। इसके अलावा आप कुछ इंडियन खाना चाहते हैं तो यहां स्ट्रीट फूड से लेकर इंडियन रेस्टोरेंट्स तक नेपाल में आसानी से मिल जाते हैं।

नेपाल में घूमने की जगह ( Nepal Places to visit)

नेपाल में आप काठमांडू में पशुपतिनाथ मंदिर, स्वयम्भूनाथ (मंकी टेम्पल), बूढ़ानीलकंठ, चंद्रागिरी हिल्स, मनकामना मंदिर जा सकते हैं। जबकि पोखरा में फेवा झील, गुप्तेश्वर गुफा, पुम्डिकोट, बागलुंग कालीका मंदिर। वहीं, ट्रैकिंग के लिए एवरेस्ट बेस कैंप,अन्नपूर्णा बेस कैंप, अन्नपूर्णा सर्किट बेस्ट है। अगर ट्रैकिंग करना चाहते हैं तो साथ में गाइड का होना अनिवार्य है। बिना गाइड के आप ट्रैकिंग पर नहीं जा सकते हैं।

नेपाल घूमने का बजट ( Nepal Travel Budget)

अगर आप सिंपल होटल, लोकल ट्रांसपोर्ट और साधारण खाना खाते हैं। ये बजट 20-25 हजार के करीब होगा। वहीं, थ्री स्टार होटल, टैक्सी-कार और रेस्टोरेंट में खाने का बजट 30-50 हजार तक जा सकता है। वहीं, IRTC Nepal Budget ऑफर करता है। जहां आप पैसों के हिसाब से इसे चुन सकते हैं।