Malayalam English Kannada Telugu Tamil Bangla Hindi Marathi mynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Lifestyle
  • Travel
  • 2रु में घूम सकते हैं मुकेश अंबानी का घर? आखिर क्या है सच जानें यहां

2रु में घूम सकते हैं मुकेश अंबानी का घर? आखिर क्या है सच जानें यहां

गुजरात के चोरवाड़ में स्थित धीरूभाई अंबानी का घर, यानी मुकेश अंबानी का पुश्तैनी घर, आप सिर्फ 2 रुपये में देख सकते हैं। मुकेश अंबानी के इस घर का कई बार रिनोवेशन किया गया है, लेकिन इसकी मूल संरचना को संरक्षित रखा गया है।

Anshika Tiwari | Updated : Jun 09 2025, 04:21 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
मुकेश अंबानी के घर का टूर (Mukesh Ambani House Tour)
Image Credit : Social media

मुकेश अंबानी के घर का टूर (Mukesh Ambani House Tour)

देश के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी के बारे में किसी को बताने की ज़रूरत नहीं है। वो भारत और एशिया के सबसे अमीर इंसान हैं। दुनिया के सबसे अमीर लोगों में भी उनकी गिनती होती है। हम सभी जानते हैं कि मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ एंटीलिया में रहते हैं। इस 27 मंज़िला इमारत की अनुमानित लागत 15,000 करोड़ रुपये है। अगर आप चाहें, तो मुकेश अंबानी के घर का टूर कर सकते हैं, वो भी सिर्फ़ दो रुपये में।

28
दो रुपए में होगी अंबानी फैमिली के घर की सैर
Image Credit : X/@RIL_Updates

दो रुपए में होगी अंबानी फैमिली के घर की सैर

जी हां, आप सिर्फ़ दो रुपये ख़र्च करके मुकेश अंबानी के घर जा सकते हैं। लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि हम यहां एंटीलिया की बात नहीं कर रहे हैं। हम उस घर की बात कर रहे हैं जिससे अंबानी परिवार की जड़ें जुड़ी हुई हैं।

Related Articles

Mukesh Ambani की Reliance इंडस्ट्रीज ने लिया सबसे बड़ा भारतीय लोन, 24900 करोड़ का विदेशी कर्ज मिला
Mukesh Ambani की Reliance इंडस्ट्रीज ने लिया सबसे बड़ा भारतीय लोन, 24900 करोड़ का विदेशी कर्ज मिला
₹100 की इस डिश के बिना नहीं रह पाते Mukesh Ambani! ऐसा क्या है खास
₹100 की इस डिश के बिना नहीं रह पाते Mukesh Ambani! ऐसा क्या है खास
38
मुकेश अंबानी का पुश्तैनी घर कहां हैं ?
Image Credit : Google

मुकेश अंबानी का पुश्तैनी घर कहां हैं ?

अंबानी परिवार का पुश्तैनी घर गुजरात के चोरवाड़ में है, जिसे 2011 में एक संग्रहालय में बदल दिया गया था। ये वही घर है जहाँ मुकेश अंबानी और उनके भाई अनिल अंबानी ने अपना बचपन बिताया था। धीरूभाई अंबानी मेमोरियल हाउस के नाम से मशहूर इस घर की कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये है।

48
मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी में बंटवारा
Image Credit : Asianet News

मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी में बंटवारा

इस घर को दो हिस्सों में बाँटा गया है। इसका एक हिस्सा पब्लिक के लिए खुला है, जबकि दूसरा हिस्सा निजी इस्तेमाल के लिए है, जहाँ आज भी अंबानी परिवार के लोग आते-जाते रहते हैं। 100 साल पुराना यह दो मंज़िला घर 1.2 एकड़ ज़मीन में फैला है। यह घर बहुत खूबसूरत है, इसमें आँगन से लेकर बरामदे और खूबसूरत बगीचे तक सब कुछ है।

58
अंबानी परिवार की सादगी
Image Credit : X twitter

अंबानी परिवार की सादगी

इस घर का कई बार रिनोवेशन किया गया है, लेकिन इसकी मूल संरचना को बरकरार रखा गया है। धीरूभाई के दादा हीराचंद अंबानी, जो पेशे से स्कूल टीचर थे, भी यहीं रहते थे। धीरूभाई अंबानी खुद यहीं पले-बढ़े। बाद में, सिर्फ़ 16 साल की उम्र में, वो नौकरी के लिए विदेश चले गए। अंबानी परिवार की सादगी इस घर में साफ़ झलकती है।

68
ऑनलाइन नहीं मिलेगी टिकट
Image Credit : Google

ऑनलाइन नहीं मिलेगी टिकट

अगर आप इस घर को देखना चाहते हैं, तो यह मंगलवार से रविवार तक सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है। आप 2 रुपये का टिकट लेकर इसे देख सकते हैं। टिकट ऑनलाइन नहीं मिलते, आपको यहाँ आकर ही ख़रीदने होंगे। धीरूभाई अंबानी की कई पुरानी चीज़ें, तस्वीरें और पुरस्कार इस घर में सहेज कर रखे गए हैं। घर का माहौल आपको पुराने ज़माने में ले जाएगा।

78
मुकेश अंबानी की लाइफस्टाइल (Mukesh Ambani Lifestyle)
Image Credit : Instagram

मुकेश अंबानी की लाइफस्टाइल (Mukesh Ambani Lifestyle)

मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर शख्स है। उनके चर्चे देश नहीं बल्कि दुनिया में होते हैं। अंबानी फैमिली अपने लग्जरीयिस लाइफ के लिए जानी जाती है। मुकेश अंबानी के घर Antilia से लेकर छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी में अंबानी परिवार ने पैसा पानी की तरह बहाया था। 

88
एंटीलिया दुनिया का सबसे महंगा घर
Image Credit : Social media

एंटीलिया दुनिया का सबसे महंगा घर

जब बात दुनिया के सबसे महंगे घर की होती है तो एंटिलिया का नाम जरूर लिया जाता है। जिसका निर्माण 2010 में 15000 करोड़ की लागत पर किया गया था। यहां पर मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ रहते हैं। मुंबई रहने के साथ ही वह अपनी जड़ों से जुड़े रहते हैं। वह चाहे तो मायानगरी में रहते हो लेकिन परिवार में कोई भी बड़ा कार्यक्रम होने पर वह गुजरात स्थित जामनगर जाते हैं। जहां से उनके पिता धीरूभाई अंबानी ने बिजनेस की शुरुआत की थी। 

Anshika Tiwari
About the Author
Anshika Tiwari
2023 से asianetnews.com से जुड़ी हुईं हैं। बीए डिग्री और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा प्राप्त है। लाइफस्टाइल, नेशनल और जियो पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें लिखने में दिलचस्पी है। इसके अलावा इंटरटेनमेंट, वायरल खबरों के लिए भी काम किया है। एशियानेट न्यूज से पहले इंडिया पब्लिक और जनमत जैसे लोकल चैनल्स में करने का अनुभव है। साथ ही फील्ड रिपोर्टिंग और एंकरिंग भी की है। इनसे आप anshika.tiwari@asianetnews.in माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। Read More...
मुकेश अंबानी
अनिल अंबानी
 
Recommended Stories
Top Stories