Laos Travel From India: लाओस दुनिया के सबसे सस्ते देशों में से एक है, जहां भारतीय ट्रैवलर कम बजट में शानदार विदेशी यात्रा का आनंद ले सकते हैं। जानें लाओस के बारे में, यहां क्या खास है और कम खर्च में ट्रैवल करने के आसान तरीके।
Laos Budget Travel: अगर आप कम बजट में विदेश घूमने का सपना देखते हैं, तो दक्षिण-पूर्व एशिया का छोटा सा देश लाओस (Laos) आपके लिए एकदम परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। यहां का खाना, ट्रांसपोर्ट, होटल और घूमने की जगहें इतनी सस्ती हैं कि भारतीय ट्रैवलर्स बहुत कम पैसे में शानदार विदेशी यात्रा का अनुभव ले सकते हैं। कई ट्रैवल ब्लॉग्स के अनुसार लाओस दुनिया के सबसे किफायती देशों में गिना जाता है। यहां सिर्फ कुछ सौ रुपये में खाना, 200-300 रुपये में स्कूटर किराए पर और कम कीमत में खूबसूरत वॉटरफॉल व मंदिर देखने का मौका मिल जाता है। इसलिए कहा जाता है कि यहां पहुंचकर कम बजट वाला ट्रैवलर भी खुद को अमीर महसूस करता है।

लाओस के बारे में
लाओस दक्षिण-पूर्व एशिया का एक खूबसूरत और शांत देश है, जो थाईलैंड, वियतनाम, कंबोडिया और चीन से घिरा हुआ है। इसकी राजधानी वियनतियाने (Vientiane) है। यह देश अपनी प्राकृतिक सुंदरता, झरनों, पहाड़ों, बौद्ध मंदिरों और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। लाओस अभी भी बड़े पैमाने पर पर्यटन से दूर है, इसलिए यहां की संस्कृति और प्राकृतिक जगहें काफी हद तक असली रूप में देखने को मिलती हैं।
क्यों भारत के लिए सस्ता है ये देश
लाओस भारतीय ट्रैवलर्स के लिए इसलिए सस्ता माना जाता है क्योंकि यहां का लाइफस्टाइल और करेंसी वैल्यू भारत के मुकाबले कम है। लोकल फूड, स्ट्रीट फूड और ट्रांसपोर्ट बेहद किफायती हैं। यहां आपको 100-200 रुपये में लोकल खाना मिल सकता है, जबकि बजट होटल 1000-1500 रुपये में मिल जाते हैं। कई जगहों पर स्कूटर किराया भी लगभग 300 रुपये प्रतिदिन के आसपास होता है। इसलिए कम बजट में ज्यादा जगहें घूमना यहां आसान है।
इसे भी पढ़ें- Hawa Mahal Name Story: कैसे पड़ा हवा महल का नाम? कहानी है बड़ी रोचक
ट्रैवलर के लिए लाओस में क्या खास है
लाओस नेचर लवर और एडवेंचर लवर लोगों के लिए शानदार जगह है। यहां कुआंग सी वॉटरफॉल, लुआंग प्रबांग (Luang Prabang) के मंदिर, मेकांग नदी क्रूज, गुफाएं और पहाड़ पर्यटकों को खूब आकर्षित करते हैं। इसके अलावा यहां का शांत माहौल, लोकल बाजार और कैफे कल्चर भी पर्यटकों को खास अनुभव देता है।
लाओस जाने का बजट कैसे बचाएं
अगर आप कम खर्च में लाओस घूमना चाहते हैं तो कुछ आसान ट्रिक्स काम आती हैं। हमेशा बजट होटल या हॉस्टल चुनें, लोकल स्ट्रीट फूड ट्राई करें और शहर घूमने के लिए स्कूटर किराए पर लें। इसके अलावा ऑफ-सीजन में टिकट बुक करने से फ्लाइट सस्ती मिलती है। अगर सही प्लानिंग की जाए तो 40-60 हजार रुपये के बजट में भी शानदार विदेश यात्रा हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- Pink City: जयपुर नहीं, साउथ का ये शहर बन जाता है बसंत में गुलाबी नगरी
