Malayalam English Kannada Telugu Tamil Bangla Hindi Marathi mynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Lifestyle
  • Travel
  • IRCTC Tour Package: कम पैसे में घूमिए साउथ कोरिया–वो भी 7 रात 8 दिन तक, जानें डिटेल

IRCTC Tour Package: कम पैसे में घूमिए साउथ कोरिया–वो भी 7 रात 8 दिन तक, जानें डिटेल

यदि आप इस गर्मी में एक यादगार और सुविधाजनक अंतरराष्ट्रीय यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो IRCTC का 'Fascinating South Korea' टूर पैकेज आपके लिए एक उत्तम विकल्प हो सकता है। आइए उसके बारे में डिटेल जानते हैं।

Rajkumar Upadhyaya | Published : Apr 22 2025, 11:19 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
प्राकृतिक सौंदर्य के लिए फेमस है साउथ कोरिया
Image Credit : Freepik

प्राकृतिक सौंदर्य के लिए फेमस है साउथ कोरिया

गर्मियों के इस मौसम में, यदि आप किसी विदेशी और खूबसूरत देश की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो IRCTC आपके लिए एक विशेष टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के तहत, आप साउथ कोरिया की यात्रा कर सकते हैं, जो अपनी सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए फेमस है।

25
कब से कर सकते हैं साउथ कोरिया की यात्रा?
Image Credit : Freepik

कब से कर सकते हैं साउथ कोरिया की यात्रा?

आईआरसीटीसी जो टूर पैकेज आपको अवेलबल करा रहा है। उसका नाम Fascinating South Korea है। पैकेज कोड को SMO66 नाम दिया गया है। इसके तहत आपकी साउथ कोरिया की यात्रा 7 ​रात और 8 दिनों की होगी। यात्रा की शुरूआत 3 मई से हो रही है।

Related Articles

सिर्फ 12 दिन में साउथ इंडिया के 5 पवित्र स्थलों के दर्शन, लपक लें IRCTC का ये धांसू ऑफर
सिर्फ 12 दिन में साउथ इंडिया के 5 पवित्र स्थलों के दर्शन, लपक लें IRCTC का ये धांसू ऑफर
Kedarnath Yatra के लिए IRCTC ने शुरू की हेलीकॉप्टर सेवा, जानें कितना लगेगा किराया
Kedarnath Yatra के लिए IRCTC ने शुरू की हेलीकॉप्टर सेवा, जानें कितना लगेगा किराया
35
पैकेज में क्या सुविधाएं दी जा रही हैं?
Image Credit : AdobeStock

पैकेज में क्या सुविधाएं दी जा रही हैं?

साउथ कोरिया के टूर पैकेज में हाई क्वालिटी वाले होटलों में ठहरने की व्यवस्था और यात्रा के दौरान सभी प्रमुख भोजन शामिल हैं। स्थानीय भ्रमण के लिए वातानुकूलित बसों की सुविधा होगी। अनुभवी गाइड द्वारा पर्यटन स्थलों की जानकारी दी जाएगी और यात्रा बीमा की फैसिलिटी भी अवेलबल होगी।

45
क्या है पैकेज की कीमत?
Image Credit : AdobeStock

क्या है पैकेज की कीमत?

साउथ कोरिया के टूर के लिए आईआरसीटीसी ने अलग अलग पैकेज बनाए हैं। यदि दो लोग एक साथ यात्रा करना चाहते हैं तो प्रति व्यक्ति ₹2,19,000 लगेगा। पर यदि आप सिंगल ही घूमना चाहते हैं तो ₹2,65,000 पेमेंट करना होगा। तीन यात्रियों के लिए प्रति व्यक्ति चार्ज ₹2,15,000 है।

55
फ्लाइट से साउथ कोरिया ले जाएगा आईआरसीटीसी
Image Credit : AdobeStock

फ्लाइट से साउथ कोरिया ले जाएगा आईआरसीटीसी

आईआरसीटीसी आपको फ्लाइट से साउथ कोरिया ले जाएगा और आपको प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। आप इस टूर पैकेज को IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बुक कर सकते हैं।

Rajkumar Upadhyaya
About the Author
Rajkumar Upadhyaya
राजकुमार उपाध्याय ने प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत की। दैनिक प्रभात होते हुए कई संस्थानों में भूमिकाएं बदलती रही। अब डिजिटल मीडिया के साथ सफर जारी है। इन्हें राजनीति, ब्यूरोक्रेसी और सोशल जस्टिस से जुड़े मुद्दों पर काम करना पसंद है। इन्हें 15+ साल का अनुभव है। Read More...
यूटिलिटी न्यूज
 
Recommended Stories
Top Stories