Malayalam English Kannada Telugu Tamil Bangla Hindi Marathi mynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Lifestyle
  • Travel
  • भारत के वो 7 गांव, जहां विदेश जैसी ​फीलिंग, जानिए कहां हैं ये खूबसूरत जगहें

भारत के वो 7 गांव, जहां विदेश जैसी ​फीलिंग, जानिए कहां हैं ये खूबसूरत जगहें

जानिए भारत के उन 7 अनोखे गांवों के बारे में जो दिखते हैं यूरोप, फ्रांस, कोस्टा रिका और अरब देशों जैसे। ये गांव न सिर्फ खूबसूरत हैं बल्कि अंतरराष्ट्रीय अनुभव भी कराते हैं, वो भी बिना देश छोड़े।

Rajkumar Upadhyaya | Updated : Apr 21 2025, 06:52 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
मावलिननॉन्ग, मेघालय–स्विट्ज़रलैंड जैसी साफ-सुथरी फीलिंग
Image Credit : Social Media

मावलिननॉन्ग, मेघालय–स्विट्ज़रलैंड जैसी साफ-सुथरी फीलिंग

पूर्वी खासी हिल्स में बसा मावलिननॉन्ग गांव–बांस के सुंदर कूड़ेदान, चमचमाती गलियां, और हर कोने में हरियाली इसे एशिया का सबसे स्वच्छ गांव बनाती है। यहां की सामुदायिक जीवनशैली और अनुशासन देखकर लगता है जैसे आप यूरोप के किसी छोटे गांव में घूम रहे हों।

27
थारंगमबाड़ी, तमिलनाडु—यूरोप की शांत बस्ती जैसी फीलिंग
Image Credit : Social Media

थारंगमबाड़ी, तमिलनाडु—यूरोप की शांत बस्ती जैसी फीलिंग

थारंगमबाड़ी या ट्रांक्यूबार, एक बार डेनमार्क की कॉलोनी था। यहां की गलियां, पुराने यूरोपीय चर्च, और कोबलस्टोन सड़कें डेनमार्क की याद दिलाती हैं। यह आपको दक्षिण भारत में नहीं बल्कि उत्तरी यूरोप की किसी शांत तटीय बस्ती में खड़े होने का अनुभव देती हैं।

Related Articles

Paytm Travel Pass: मुफ्त कैंसिलेशन और ₹15200 तक के ऑफर के बारे में जानें...
Paytm Travel Pass: मुफ्त कैंसिलेशन और ₹15200 तक के ऑफर के बारे में जानें...
Travel Tips: भगवान श्री कृष्ण के पौत्र की प्रेम कहानी का प्रतीक है ये मंदिर, जानें यहां की रोचक बातें
Travel Tips: भगवान श्री कृष्ण के पौत्र की प्रेम कहानी का प्रतीक है ये मंदिर, जानें यहां की रोचक बातें
37
चेरापूंजी और नोंग्रियाट, मेघालय
Image Credit : Social Media

चेरापूंजी और नोंग्रियाट, मेघालय

कोस्टा रिका की तरह, चेरापूंजी और नोंग्रियाट में बरसात कभी रुकती नहीं। जीवित जड़ों से बने पुल और जलप्रपात इन गांवों को उष्णकटिबंधीय स्वर्ग में बदल देते हैं।

47
पुडुचेरी और आस-पास के गांव
Image Credit : Social Media

पुडुचेरी और आस-पास के गांव

ऑरोविले, पुडुचेरी और उसके आसपास के गांवों में फ्रांसीसी संस्कृति आज भी जीवित है। पीले रंग की कॉलोनियल इमारतें, कैफे की खुली छतें, और फ्रेंच भाषी बोर्ड्स – यहां सब कुछ एक मिनी फ्रांस की झलक देता है।

57
मलाना, हिमाचल प्रदेश
Image Credit : Social Media

मलाना, हिमाचल प्रदेश

हिमालय की गोद में बसा मलाना एक रहस्यमय गांव है जो अपने स्वतंत्र लोकतांत्रिक सिस्टम के लिए जाना जाता है। यहां के लोग मानते हैं कि वे सिकंदर महान के वंशज हैं और आज भी अपने खुद के कानूनों के साथ जीते हैं।

67
माजुली, असम
Image Credit : Social Media

माजुली, असम

दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप माजुली, असम की ब्रह्मपुत्र नदी में बसा हुआ है। यहां के सत्र, पारंपरिक नृत्य और जनजातीय जीवनशैली आपको थाईलैंड, म्यांमार और लाओस जैसे देशों की याद दिलाते हैं।

77
 खिमसर, राजस्थान–अरबी रेगिस्तान की झलक
Image Credit : Social Media

खिमसर, राजस्थान–अरबी रेगिस्तान की झलक

राजस्थान का खिमसर गांव रेगिस्तान में बसा हुआ है, लेकिन इसकी मिट्टी की हवेलियां, ऊंटों की सवारी और रेत के बीच तंबू जैसे स्ट्रक्चर आपको अरब के रातों जैसे माहौल में ले जाते हैं। यह जगह राजस्थान की ट्रेडिशनल लाइफ स्टाइल और मध्य-पूर्वी सौंदर्य का परफेक्ट ब्लेंड है।

Rajkumar Upadhyaya
About the Author
Rajkumar Upadhyaya
राजकुमार उपाध्याय ने प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत की। दैनिक प्रभात होते हुए कई संस्थानों में भूमिकाएं बदलती रही। अब डिजिटल मीडिया के साथ सफर जारी है। इन्हें राजनीति, ब्यूरोक्रेसी और सोशल जस्टिस से जुड़े मुद्दों पर काम करना पसंद है। इन्हें 15+ साल का अनुभव है। Read More...
यूटिलिटी न्यूज
 
Recommended Stories
Top Stories