MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Lifestyle
  • Travel
  • Travel Guide: बीच नहीं लैंडलॉक कंट्री करें एक्सप्लोर,देखें 5 बजट फेंड्रली ऑप्शन

Travel Guide: बीच नहीं लैंडलॉक कंट्री करें एक्सप्लोर,देखें 5 बजट फेंड्रली ऑप्शन

Budget Friendly International Travel: अक्सर टूरिस्ट बीच वाले देशों में जाना पसंद करते हैं लेकिन आज हम आपको उन 5 बजट फ्रेंडली देशों के बारे में बताएंगे, जहां भी भी बीच नहीं पर वह खूबसूरती में सबसे आगे हैं।

Anshika Tiwari | Updated : May 16 2025, 09:42 AM
4 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
भूटान घूमने का बनाएं प्लान ( Bhutan Travel Guide)
Image Credit : Pixabay

भूटान घूमने का बनाएं प्लान ( Bhutan Travel Guide)

हिमालय में बसा भूटान एक शांत देश है जो आज भी प्राकृतिक तरीके से जीवन गुजारना पसंद करते हैं। भूटान में आज भी धुएं वाले वाहन नहीं चलते हैं और लोग साइकिल का इस्तेमाल करते हैं। यहां पर हिमालय के बड़े-बड़े पहाड़, प्राचीन मठ सुंदरता का उदाहरण है। अगर आप जीते जी स्वर्ग देखना चाहते हैं तो भूटान आना बनता है।

भारत से भूटान कैसे पहुंचे ( How to reach Bhutan from India) 

भारत से भूटान जाने के दो प्रमुख रास्ते हैं। पहला हवाई मार्ग- कोलकाता, दिल्ली, मुंबई आदि शहरों से पारो (Paro) के लिए Druk Air की फ्लाइट्स मिल जाएगी। इसके अलावा सड़क मार्ग से होते भी भूटान पहुंचा जा सकता है। हालांकि भूटान में एंट्री के दौरान स्पेशल परमिट की जरूरत की होती है। जबकि पारो और थिम्पू के बाहर घूमने के लिए स्पेशल परमिट आवश्यक है।

भूटान घूमने का बजट ( Bhutan Travel Budget) 

5 दिन के एक दो लोगों का बजट 60-70 हजार के करीब होगा। जहां राउंड ट्रिप प्लाट 20 हजार के आसपास हो सकती है। फ्लाइट जल्द बुक करेंगे तो औरम होगा। रहने का खर्च 15000-30000 रु तक। वहीं खाना करीब 10 हजार रुपए तक। लोकल ट्रांसपोर्ट व एक्टिविटीज 15,000 तक।

भूटान में घूमने की जगहें ( Bhutan Famous Places) 

भूटान में हर जगह खूबसूरत है। ये देश हिमालय की गोद में बसा है। हालांकि यहां पर आप टाइगर नेस्ट मॉनेस्ट्री (Taktsang) पारो, थिम्पू, पुनाखा ज़ोंग डोचुला पास, गंगते घाटी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

25
बोलीविया में घूमने की जगह (Bolivia Places to visit)
Image Credit : Pixabay

बोलीविया में घूमने की जगह (Bolivia Places to visit)

बोलीविया अपने प्राकृतिक अजूबों से चकित करता है—जैसे दुनिया का सबसे बड़ा नमक का मैदान, अतियथार्थिक सालार दे उयूनी। ला पाज़ जैसे ऊंचाई वाले शहरों का देखें करें और ये एक शांत देश हैं। जहां पर हर चीज अपने हिसाब और अलग तरीके से की जाती है।

बोलीविया कैसे जाएं ? (How to go Bolivia) 

बोलीविया के लिए भारत से कोई डायरेक्ट फ्लाइट नहीं है। यूरोप या अमेरिका होते हुए जाना होता है। यहां पर घूमने के लिए सालार दे यूयूनी (नमक का मैदान), ला पास, लेक टिटिकाका और सूक्रे, पोटोसी जैसी जगह हैं।

Related Articles

भीड़ से दूर, सुकून के करीब – इन 5 Less Crowded Hill-Station में मिलेगा सिर्फ खूबसूरती और शांति!
भीड़ से दूर, सुकून के करीब – इन 5 Less Crowded Hill-Station में मिलेगा सिर्फ खूबसूरती और शांति!
कैंसल कर दो तुर्की-अजरबैजान का प्लान, वर्ल्ड में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 10 जगह
कैंसल कर दो तुर्की-अजरबैजान का प्लान, वर्ल्ड में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 10 जगह
35
कम बजट में लाओस की यात्रा ( Laos Budget Trip)
Image Credit : Pixabay

कम बजट में लाओस की यात्रा ( Laos Budget Trip)

लाओस अपनी खूबसूरत लाइफस्टाइल, हरे-भरे जंगलों और बौद्ध मंदिरों से अट्रेक्ट करता है। बीते कुछ सालों में ये देश भारतीयों को खूब पसंद आया है। बजट फ्रेंडली होने के कारण आप भी इसे एक्स्प्लोर कर सकते हैं। यहां पर मॉर्डन+ट्रेडिशनल हर तरह के कल्चर देखने को मिलेंगे।

भारत से लाओस कैसे जाएं ? ( India Laos Flights) 

लाओस के लिए कोई डायरेक्ट फ्लाइट नहीं है। आप दिल्ली, मुंबई, कोलकाता से फ्लाइट लेकर बैंकॉक और लाओस पहुंचे। जहां तक बात लाओस घूमने की बजट की करें तो ये 40,000–70,000 के बीच हो सकता है। जहां फ्लाइट का किराया 25,000-40,000 के बीच हो सकता है। जबकि डेली घूमने का खर्चा 2-4 हजार रुपए के बीच। यहां पर घूमने के लिए लुआंग प्राबांग, वियनतियाने, वांग विएंग, कुआंग सी फॉल्स जैसी जगहें हैं।

45
सर्बिया ट्रेवल गाइड विद बजट ( Serbia Travel & Budget)
Image Credit : Pixabay

सर्बिया ट्रेवल गाइड विद बजट ( Serbia Travel & Budget)

सर्बिया बाल्कन देशों में से एक है। ये के इतिहास और मॉर्डन संस्कृति का मिश्रण रखता है। बेलग्रेड की सड़कों से लेकर पुराने किलों और मठों के अलावा नाइट कल्चर का मजा भी उठा सकते हैं।

सर्बिया कैसे पहुंचे?

सर्बिया जाने के लिए दिल्ली या मुंबई से इस्तांबुल, दोहा या दुबई होते हुए बेलग्रेड (Belgrade) के लिए फ्लाइट लें। डायरेक्ट फ्लाइट उपलब्ध नहीं है। जहां तक बात बजट की करें तो यहां सात दिनों का बजट 60-90000 के आसपास हो सकता है। जहां फ्लाइट्स का किराया 35-50 हजार तो डेली खर्च 3-5 हजार के आसपास। सर्बिया में घूमने के लिए बेलग्रेड किला, स्कादारलिजा, नोवी साद, निश और तारा नेशनल पार्क जैसी कई जगहें हैं।

55
इथियोपिया में देखें समृद्ध इतिहास (Ethiopia Travel)
Image Credit : Pixabay

इथियोपिया में देखें समृद्ध इतिहास (Ethiopia Travel)

अफ्रीका के सबसे पुराने देशों में से एक, इथियोपिया, अद्वितीय विरासत का दावा करता है—लालिबेला में प्राचीन चट्टानों से बने चर्चों से लेकर आश्चर्यजनक ऊंचे इलाकों तक। इसका इतिहास, कॉफी संस्कृति और परिदृश्य इसे वास्तव में खास बनाते हैं।

भारत से इथियोपिया कैसे जाएं?

दिल्ली या मुंबई से एडिस अबाबा के लिए Ethiopian Airlines की डायरेक्ट या एक स्टॉप फ्लाइट्स उपलब्ध हैं। जहां तक बजट की बात करें तो 1 हफ्ते की ट्रिप के खर्चा 55,000–80,000 तक जा सकता है। जबकि रोज खर्चा 2500 से 4 हजार तक जा सकता है। यहां पर घूमने के लिए पत्थरों से बनी चर्चें लालिबेला, सिमीएन पर्वत, एडिस अबाबा, लेक ताना और अक्सुम जैसी जगहे हैं।

Anshika Tiwari
About the Author
Anshika Tiwari
2023 से asianetnews.com से जुड़ी हुईं हैं। बीए डिग्री और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा प्राप्त है। लाइफस्टाइल, नेशनल और जियो पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें लिखने में दिलचस्पी है। इसके अलावा इंटरटेनमेंट, वायरल खबरों के लिए भी काम किया है। एशियानेट न्यूज से पहले इंडिया पब्लिक और जनमत जैसे लोकल चैनल्स में करने का अनुभव है। साथ ही फील्ड रिपोर्टिंग और एंकरिंग भी की है। इनसे आप anshika.tiwari@asianetnews.in माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories